CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चाचा-भतीजे की राहें जुदा: एनसीपी के स्थापना दिवस पर शरद पवार बोले- “कुछ लोग दूसरी विचारधारा के साथ चले गए

चाचा-भतीजे की राहें जुदा: एनसीपी के स्थापना दिवस पर शरद पवार बोले- “कुछ लोग दूसरी विचारधारा के साथ चले गए

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर 10 जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) आज यानी 10 जून को पार्टी का स्थापना दिवस मना रही है. शरद पवार और अजित पवार ने अपने-अपने गुटों के साथ अलग-अलग स्थापना दिवस का जश्न मनाया. इस मौके पर शरद पवार ने साल 2023 में पार्टी में हुए विभाजन को लेकर कहा, कभी नहीं सोचा था कि पार्टी में विभाजन होगा.एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि 26 साल पहले उन्होंने जिस पार्टी की स्थापना की थी उसमें विभाजन होगा.

हालांकि, चुनौतियों के बावजूद इसे आगे ले जाने के लिए उन्होंने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं की सराहना की.शरद पवार ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं की सराहना की. उन्होंने कहा, पार्टी को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आप निराश हुए बिना पार्टी को आगे ले जाते रहे. पार्टी में विभाजन हो गया, हमने कभी नहीं सोचा था कि पार्टी में विभाजन होगा लेकिन ऐसा हुआ.उन्होंने आगे कहा, कुछ लोग दूसरी विचारधाराओं के साथ चले गए और यह विभाजन बढ़ गया. मैं आज इसके बारे में बात नहीं करना चाहता, लेकिन जो लोग पार्टी के प्रति वफादार रहे, यह हमारी पार्टी की विचारधारा की वजह से था

. उन्होंने आगामी निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में एक अलग तस्वीर सामने आएगी.2023 में पार्टी में हुआ विभाजनजुलाई 2023 में शरद पवार की पार्टी में तनाव देखा जा रहा था. चाचा-भतीजे के बीच दरार पैदा हो गई थी. इसी के बाद एक अलग ही तस्वीर नजर आई और पार्टी के दो टुकड़े हो गए. भतीजे अजित पवार ने अपनी अलग पार्टी बना ली और बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) से हाथ मिला लिया.सुप्रिया सुले ने क्या कुछ कहा?

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ये संगठन पिछले 26 सालों से शरद पवार साहब के अधीन काम कर रहा है. 26 सालों में सभी ने बहुत बड़ा योगदान दिया है. यह सब टीम वर्क है.जब उनसे अजित पवार को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या आज उन्हें दादा की याद आती है और क्या वो दादा को फोन करेंगी, तो इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें हर दिन दादा की याद आती है.सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि मेरे 6 भाई हैं. मुझे उन सभी की याद आती है. क्या वो दादा को फोन करके शुभकामनाएं देंगी? उन्होंने कहा कि वो सभी से बात करती हैं.

18 गोल्ड मेडल पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली स्टूडेंट:श्रीराधा ने कहा-3 घंटे पढ़कर भी बन सकते हैं टॉपर, मेहनत नहीं स्मार्ट वर्क भी जरूरी..
Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट में लापरवाही के संकेत
गंगा कैसे स्वच्छ रहेगी… राज ठाकरे ने कहा- देश में एक भी नदी साफ नहीं, ऐसा पानी कौन पिएगा?
साली-साढू के कहने पर मम्मी जी…’, लखनऊ के मास सुसाइड केस में खुला राज, कपड़ा कारोबारी ने लिखी ये बात
‘पिता करते थे पैसे की बर्बादी, इसलिए डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान…’, पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Weather News
GPM Weather News : GPM में आसमानी आफत! बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौत

GPM Weather News :उत्तर बंगाल की खाड़ी में…

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?