CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दहेज प्रताड़ना से परेशान थी अनमोल, बच्ची के सामने सेकेंड फ्लोर से लगाई छलांग

दहेज प्रताड़ना से परेशान थी अनमोल, बच्ची के सामने सेकेंड फ्लोर से लगाई छलांग

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

सीजी भास्कर , 10 जून। रायपुर की रहने वाली 25 वर्षीय अनमोल ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार रात दो मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Contents
  • पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार
  • अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे ससुराल वाले
  • पिता बोले- हैसियत से बढ़कर दहेज दिया
  • नातिन कहां है- पता नहीं
  • जांच में खुलासा-प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले

अनमोल की शादी तीन साल पहले 2022 में जबलपुर Jabalpur निवासी विपुल आहूजा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि उसे छत से धक्का देकर मारा गया है।

मंगलवार को सीएसपी एचआर पांडे ने मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी, जिसमें दहेज प्रताड़ना की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर जबलपुर पुलिस ने पति विपुल आहूजा, उसकी मां और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे ससुराल वाले

25 वर्षीय अनमोल की डेढ़ साल की बेटी है। शुक्रवार देर रात हुई घटना के बाद उसके पति विपुल, ससुर गिरिश और सास प्राची इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया और फिर वहां से फरार हो गए। शनिवार की सुबह अनमोल के माता-पिता और भाई जब जबलपुर पहुंचे तो वह वेंटिलेटर में थी। दोपहर को इलाज के दौरान अनमोल की मौत हो गई।

मृतिका के परिवार वालों का कहना है कि शुक्रवार की रात 12 बजे अनमोल ने फोन करते हुए बताया था कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे है,मारते-पीटते है।

विपुल रोजाना शराब पीकर आता और मारपीट करता है। उसी रात डेढ़ बजे विपुल ने काॅल किया और ससुराल में बताया कि अनमोल छत से गिर गई है, जिसे कि अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पिता बोले- हैसियत से बढ़कर दहेज दिया

विपुल का जबलपुर में खाने का ठेला है। अनमोल के पिता मुरली खत्री का कहना है कि तीन साल पहले बेटी की धूमधाम से शादी की। जितनी हैसियत थी, उससे बढ़कर दहेज भी दिया था, पर शादी के कुछ महीने बाद से ही अनमोल को परेशान करना शुरू कर दिया गया, बार-बार उसे दहेज के लिए रायपुर भेज दिया करते थे।

दो बार अनमोल का हाथ तोड़ दिया गया। इसके बाद भी वह चुप रही। पिता का आरोप है कि उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंका और फिर गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़कर भाग गए।

नातिन कहां है- पता नहीं

अनमोल के पिता ने बताया कि, जिस समय बेटी अस्पताल में भर्ती थी, बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बेटी अकेली थी।

डेढ़ साल की नातिन कहा है, आज तक कुछ पता नहीं है। मृतिका के भाई सुनील ने पुलिस को बताया कि इकलौती बहन को 22 साल तक नाजो से पाला था, पर जबलपुर में ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। तीन साल पहले जब शादी हुई थी, तो बहुत खुश थी, पर विपुल के परिवार वालों ने उसे मार डाला।

जांच में खुलासा-प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले

नवविवाहिता अनमोल की मौत की जांच एसपी ने सीएसपी गढ़ा को सौंपी। एचआर पांडे ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट तैयार की। जांच में पता चला कि विपुल उसके पिता गिरिश, मां प्राची बीते ढ़ाई साल से दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मारपीट करते हुए उसके हाथ तोड़ दिए गए।

रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि अनमोल ने इससे पहले भी परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, पर परिवार वालों ने उसे समझा दिया था। मंगलवार को पुलिस ने अनमोल को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पति सहित सास,ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
School Vandalism Case: सरकारी स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र के निशान, जली कुर्सियाँ और टूटी दीवारें
Hemchand Yadav University : कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन, कुलसचिव गिरफ्तार
बारातियों की बस नेशनल हाईवे पर दूध टैंकर से टकराई, दूल्हे के भाई समेत 4 की मौत, 15 घायल पहुंचे अस्पताल, खुशियां मातम में बदलीं
CBS Admission : सीबीएस में प्रवेश के लिए छात्रों को राहत, अब इस तारीख तक भर सकेंगे आवेदन
मेडिकल छात्रा उत्पीड़न केस: डॉ. आशीष सिन्हा को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?