CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आईईडी विस्फोट के बाद जायजा लेने मौके पर पहुंचे आईजी…

आईईडी विस्फोट के बाद जायजा लेने मौके पर पहुंचे आईजी…

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जून |

मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. हेलीकॉप्टर से कोंटा पहुंचे, जहां से बाइक से वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वे कोंटा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि बस्तर में अब जल्द ही शांति की स्थापना होगी। नक्सलियों का आधार लगातार खत्म होता जा रहा है। ऐसे में उन्होंने जो कायराना हरकत की है, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे की शहादत का बदला नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च कर मजबूती से लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहीद एएसपी की अंदरूनी इलाकों में सड़क निर्माण व कैंप स्थापना में बड़ी भूमिका रही है। मालूम हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नक्सलमुक्त भारत की डेडलाइन 31 मार्च 2026 पर लगातार काम जारी है। इसी डेडलाइन को पूरा करने पुलिस व पैरामिलेट्री बल लगातार ऑपरेशन चलाए हुए हैं। इन ऑपरेशन्स का नतीजा भी निकलकर सामने आ रहा है, जिसमें जवानों को लगातार कामयाबी मिलती चली जा रही है।

बस्तर से नक्सलवाद का समूल नाश होकर रहेगा: आईजी

पत्रकारों से चर्चा करते सुंदरराज ने कहा कि बीते डेढ़ सालों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में उनके संगठन को बड़ा झटका लगा है और पूरा नक्सल संगठन पूरी तरह से कमजोर हो चुका है। उनमें अब सुरक्षा बलों से सीधे टकराने की हिम्मत ही नहीं बची है। कायराना तरीके से आईईडी का सहारा लेकर नक्सली न केवल सुरक्षाबलों को टारगेट कर रहे हैं, बल्कि निर्दोष जनता व बेजुबान जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं।

नक्सलियों के सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा। उनका कायराना षड्यंत्र पुलिस के हौसले को नहीं तोड़ सकता। बस्तर से नक्सलवाद का समूल नाश होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के आधार का क्षेत्रफल सिमटता जा रहा है। नक्सल संगठन नेतृत्वहीन हो चुका है। इसी बौखलाहट में कोंटा में आईईडी विस्फोट किया गया।

मध्य प्रदेश में 13 करोड़ की एक्सपायरी बीयर बेची, रिकॉर्ड में दिखाया नष्ट..
CG News : फिर एक जवान ने चुनी मौत की राह, AK-47 से खुद की ली जान..
Bhilai-3 प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमले का मामला : पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र को पूछताछ के लिए बुलाया थाने, SP ने कहा – “सहयोग करेंगे तो ठीक वर्ना…..”
Online Recruitment System : नई विभागीय वेबसाइट के साथ आंगनबाड़ी भर्ती पूरी तरह अब डिजिटल
Divyang Reservation CG : सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों को मिलेगा आरक्षण, सीधी भर्ती में पद चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि

सीजी भास्कर, 1 जून। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव…

Open conflict in Karni Sena : 220 पदाधिकारियों के इस्तीफे के दावे पर डॉ. राज शेखावत का बड़ा जवाब

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज…

Bastar Monsoon 2026 : बस्तर में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

सीजी भास्कर, 1 जून। भीषण गर्मी और उमस…

Strict action by the Mineral Department : रेत और बोल्डर से भरे 8 हाइवा जब्त, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 1 जून। जिले में अवैध खनिज…

You Might Also Like

अजब-गजबघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

महाराष्ट्र के इस गांव के लोगों ने ELECTION Commission का कर दिया रिजल्ट खारिज, आज खुद बैलेट पेपर से करा रहे वोटिंग

03/12/2024
ACB Arrested 2 Patwari’s
छत्तीसगढ़

ACB Arrested 2 Patwari’s : एसीबी के हत्थे चढ़े दो रिश्वतखोर पटवारी, फ्री में होने वाले इस काम के लिए मांगें थे पैसे

04/04/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Urmila Memorial Hospital case: इलाज या लूट? रायपुर में अस्पताल पर मौत और वसूली के गंभीर आरोप

23/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच भीतरघात बताने गुप्त चिट्ठी पत्री का दौर, कई नेता दिल्ली रवाना, लॉबिंग जोरों पर, आदिवासी अध्यक्ष की उठी मांग

19/02/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?