CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर के एक स्कूल में 11 टीचर की पोस्टिंग:युक्तियुक्तकरण में अफसरों की मनमानी, शिक्षक साझा मंच बोला- गड़बड़ी करने वाले BEO पर हो कार्रवाई

बिलासपुर के एक स्कूल में 11 टीचर की पोस्टिंग:युक्तियुक्तकरण में अफसरों की मनमानी, शिक्षक साझा मंच बोला- गड़बड़ी करने वाले BEO पर हो कार्रवाई

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जून |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युक्तियुक्तकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। यहां एक ऐसा स्कूल है, जहां अफसरों ने 11 टीचर की पदस्थापना कर दी। वहीं, कई ऐसे स्कूल है, जो युक्तियुक्तकरण के बाद भी एकल शिक्षकीय है।

शिक्षक साझा मंच ने अपने पोल खोल अभियान के दौरान ऐसे स्कूलों की पहचान की है। साथ ही आरोप लगाया है कि बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मनमाने तरीके से अतिशेष शिक्षकों की लिस्ट जारी की है, जिसके चलते यह स्थिति बनी है। मंच ने युक्तियुक्तकरण की पूरी प्रक्रिया की जांच कर इसे निरस्त कर दोषी अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े ब्लॉक बिल्हा है, जो न्यायधानी के मुख्यालय के रूप में है। यहां युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान सबसे ज्यादा गड़बड़ी की गई है। इस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटूकरी, संकुल अमलडीहा में 154 छात्र दर्ज हैं, जहां एक शिक्षिका कार्यरत है।

एकल शिक्षक इस विद्यालय में पांच शिक्षकों की और पदस्थापना होनी थी। जबकि, एक स्कूल ऐसा है, जहां छात्र संख्या बढ़ाकर 11 शिक्षकों की पोस्टिंग कर दी गई है।

कार्यालय का चक्कर काटकर भटक रहे टीचर

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक जब कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि स्कूल में दर्ज संख्या कम है और टीचर ज्यादा। ऐसे में उन्हें एक बार फिर से अतिशेष बताने की साजिश हो सकती है।

अब शिक्षक कार्यालय और अधिकारी के चक्कर लगाते भटक रहे हैं। उनका आरोप है कि बिल्हा विकासखंड में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ शिक्षक को कनिष्ठ और कनिष्ठ शिक्षक को वरिष्ठ बनाने का खेल, छात्र दर्ज संख्या बढ़ाकर बताते हुए परिचितों को सुरक्षित करने का खेल बड़े जोरों से चला है।

अधिकारियों की गड़बड़ी आई सामने

बिलासपुर में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियां निकलकर सामने आ रही है। शिक्षकों का आरोप है कि कुछ चहेतों को बचाया गया है तो कुछ लोगों का नाम युक्तियुक्तकरण की दायरे में नहीं आने के बाद भी जानबूझकर अतिशेष सूची में डाला गया है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच शुरू से ही विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का विरोध करते आ रहा है, इसी कड़ी प्रांतीय निर्णय अनुसार जिलों में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में जो झोल झाल किया गया है, उसको लेकर पोलखोल अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षक साझा मंच जो कि 23 संगठनों का संयुक्त मंच है के तत्वाधान में जिला स्तरीय रैली और ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साझा मंच की प्रमुख मांगें

  • विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण निरस्त होनी चाहिए।
  • क्रमोन्नति वेतनमान का जनरल ऑर्डर जारी किया जाए।
  • एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान किया जाए।
  • व्याख्याता पदोन्नति में डीएड और बीएड दोनों को प्रशिक्षित मानते हुए पदोन्नति किया जाए।

बिना अधिकृत सूची के हो गया युक्तियुक्तकरण – संजय शर्मा

मच के प्रांतीय संचालक संजय शर्मा ने बताया कि जिले में जो युक्तियुक्तकरण की काउंसलिंग में किसी भी तरह से अधिकारियों के हस्ताक्षर और कार्यालय का मुहर लगा हुआ सूची प्रकाशित नहीं किया गया था और ना ही चश्पा किया गया था।

बिना किसी अधिकृत सूची के काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई। काउंसलिंग से पहले जब शिक्षक दावा आपत्ति करने के लिए कार्यालय गए तो उनसे आवेदन नहीं लिया गया। इस तरह से अधिकारियों ने अपने कुछ खास चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए निर्दोष शिक्षकों का नाम अतिशेष सूची में डाल दिया।

सूची निरस्त कर दोषी अधिकारियों पर की जाए कड़ी कार्रवाई

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि परिचय और भाई भतीजावाद के चक्कर में इस काम को विशेष रूप से अंजाम दिया गया है। उन्होंने बिल्हा विकासखंड के पूरे प्रकरणों की जांच, छात्र दर्ज संख्या, वरिष्ठता की सूची, शाला में शिक्षकों के रिक्त पद की सूची और अतिशेष शिक्षकों की हस्ताक्षरित अगल सूची प्रदर्शित किए जाने की मांग की गई है। साथ ही बिल्हा बीईओ को तत्काल पद से पृथक करने की मांग की है।

Chhattisgarh High Court Divorce Ruling: पत्नी का अलग रहना तलाक की वजह नहीं
Raigarh Prostitution Racket : 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में
Viksit Bharat Budget Blueprint : युवा, किसान और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित विकास का रोडमैप – रिकेश सेन
Illegal Colony Action Raipur: बोरियाखुर्द–डुंडा में अवैध प्लाटिंग पर निगम सख्त, जमीन पर लगाया चेतावनी बोर्ड
रूपी की मौत के बाद गरजा जंगल! अंतिम संस्कार में गूंजा ‘हिडमा सांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?