CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लव ट्रायंगल में नया मोड़, राज निकला मोहरा..? तीसरा शख्स कौन…?

लव ट्रायंगल में नया मोड़, राज निकला मोहरा..? तीसरा शख्स कौन…?

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पत्नी सोनम समेत राजा की हत्या करने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। लेकिन इस मर्डर केस ने फिर एक नया मोड़ ले लिया है।

Contents
  • राज भाई तो कौन है तीसरा शख्स?
  • क्राइम सीन रीक्रिएट करवाया जाएगा

अब तक की तफ्तीश में यह साफ हुआ कै कि सोनम रघुवंशी ने ही राज कुशवाह और तीन आरोपियों संग मिलकर राजा को मार डाला। वो भी सिर्फ इसलिए ताकि वो विधवा होने के बाद राज से शादी कर सके।

मगर पुलिस को अब तीसरे शख्स पर शक होने लगा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो राज कुशवाह तो बस एक मोहरा था। उसका सोनम ने बस राजा की हत्या के लिए इस्तेमाल किया। जहां एक तरफ सोनम हत्या का मास्टरमाइंड राज को बता रही है वहीं, राज इस हत्याकांड के लिए सोनम को मास्टरमाइंड बता रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम ही इस पूरे मामले की असली मास्टरमाइंड है। माना जा रहा है कि राज का इस्तेमाल एक मोहरे के रूप में ही किया गया है।

सभी आरोपियों से पूछताछ की निगरानी कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सोनम ने सभी को झांसे में लेकर उनका इस्तेमाल राजा की हत्या के लिए किया। राज से प्यार का वादा किया तो अन्य को पैसों का लालच दिया।

अब तक यह माना जा रहा था कि राज इस पूरे मामले का असली साजिशकर्ता है. उसे सोनम का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मामले में और भी बड़े खेल का खुलासा हो सकता है।

पुलिस को शक है कि सोनम किसी तीसरे के साथ भागने की फिराक में थी। राज इस बड़े खेल से अनभिज्ञ था और इसलिए वह सोनम रघुवंशी की मदद करता रहा। अब यह तीसरा शख्स कौन है यह खुलासा होना बाकी है।

राज भाई तो कौन है तीसरा शख्स?

वहीं, सोनम का परिवार और प्लाईवुड कंपनी में काम करने वाले लोग यह बार-बार दोहरा रहे हैं कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध नहीं था। सोनम के भाई गोविंद ने भी कहा कि राज सोनम को दीदी बोलता था और तीन साल से सोनम उसे राखी बांध रही थी।

ऐसे में सवाल अब ये उठ रहा है कि अगर सोनम और राज के बीच सच में कोई ऐसा रिश्ता नहीं था तो उसने किसके लिए अपने पति की जान ली?

क्राइम सीन रीक्रिएट करवाया जाएगा

शिलॉन्ग पुलिस अब घटनास्थल पर सोनम और अन्य आरोपियों को ले जाएगी। फिर वहां क्राइम सीन रीक्रिएट करके सबूत जुटाएगी।

इसके बाद आरोपियों को इंदौर भी लाने की योजना है। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर में कहां रुकी और किस-किस से मिली, इसकी तहकीकात के बाद नए पहलू सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि सोनम की जब जेल में राज के साथ वीडियो कॉल करवाई पर बात करवाई गई तो वो रोने लगी। एक टक राज को देखती रही, फिर उसने गुनाह कबूल कर लिया।

Chhattisgarh Transport Safety: देश में हादसों के बाद सतर्क हुआ छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग, अब स्लीपर और एसी बसों की होगी सख्त जांच
CG Big Break : कॉन्ट्रैक्ट कीलिंग का High प्रोफाइल मामला : परत दर परत खुल रही हैं कड़ियां, दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
सेना मोदी के चरणों में…” देवड़ा के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने कहा – माफी मांगो, पद छोड़ो…!
BSP Bhilai Breaking : 550 करोड़ का भ्रष्टाचार 🛑 सीबीआई की भिलाई में छापेमारी
Raigarh Sand Smuggling: 12 वाहन जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Congress Politics
CG Congress Politics : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ पर सियासत तेज, मंत्री-जायसवाल और महंत के बीच छिड़ी जुबानी जंग

सीजी भास्कर, 09 जून :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के…

Action against Raipur oil mafia : 35.45 लाख का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, 4 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 09 जून। राजधानी रायपुर के कबीर नगर…

Arshad Warsi will be seen in a double role : ‘जीवन बीमा योजना’ का टीजर हुआ वायरल

सीजी भास्कर, 09 जून।  बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी…

Ambikapur Medical College Hospital
Ambikapur Medical College Hospital : 366 करोड़ खर्च, फिर भी मरीजों और मेडिकल छात्रों को इंतजार; ओपी चौधरी और टीएस सिंहदेव आमने-सामने

सीजी भास्कर, 09 जून :  सरगुजा संभाग के…

CG Transport Department Transfer
CG Transport Department Transfer  :  परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  कई जिलों को मिले नए प्रभारी DTO

सीजी भास्कर, 09 जून :  छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

दिल्ली में आशिक का गर्लफ्रेंड पर चाकू से जानलेवा हमला, खुद को भी किया घायल, कुछ दिनों से चल रहा था विवाद

07/04/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाधर्म

मुजफ्फरनगर में फिर ‘धर्म’ पर बवाल! कांवड़ियों ने मुस्लिम ढाबे पर की तोड़फोड़, कहा- ‘मालिक ने नहीं बताई पहचान’

14/07/2025
देश-दुनियाराजनीति

TMC Crisis : छापेमारी के बाद अचानक भड़का माहौल, अफसरों की गाड़ियों पर हमला होते ही मचा हड़कंप

28/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर: 3 मार्च को फिर ED ने बुलाया, कांग्रेस नेता बोले – बीजेपी कार्यालय की भी हो जांच

27/02/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?