CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई सूर्या मॉल के 8 स्पा सेंटर्स में पुलिस छापा, मिली संदिग्ध ऐक्टिविटी, 10 युवतियों सहित 13 से पूछताछ

भिलाई सूर्या मॉल के 8 स्पा सेंटर्स में पुलिस छापा, मिली संदिग्ध ऐक्टिविटी, 10 युवतियों सहित 13 से पूछताछ

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून। भिलाई सूर्या टीआई मॉल (Surya TI) में पुलिस ने कल देर रात छापेमारी कर 10 लड़कियों सहित कुल 13 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया है। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं, इस संबंध में स्पा सेंटर संचालकों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि ASP पद्मश्री तंवर ने अपनी टीम के साथ कल रात यह रेड की कार्रवाई की। टीम जब स्पा सेंटर पहुंची तो लगभग सभी ग्राहक मौजूद थे। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं।

ऐसे में पुलिस ने स्पा में काम करने वाली महिलाओं और पुरुषों को पूछताछ के लिए थाना लाया है।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि टीम ने मॉल में संचालित 8 स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की है। उन्हें यहां से कई संदिग्ध, अनैतिक चीजों के साथ-साथ रजिस्टर और अन्य साक्ष्य मिले हैं।

इस कार्रवाई में स्मृति नगर चौकी पुलिस और अन्य कई थानों से महिला बल को बुलाया गया था। इन सभी ने स्पा में पकड़े गए लड़के-लड़कियों को गाड़ियों में बैठाया और स्मृति नगर चौकी ले गए। वहां देर रात तक पूछताछ की कार्रवाई चली। 8 में से 3 स्पा सेंटर्स में संदिग्ध गतिविधियां मिली हैं बाकि के 5 स्पा सेंटर्स में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला है।

आपको बता दें कि सूर्या टीआई मॉल स्थित स्पा सेंटरों में स्पा सेंटर के नाम पर अवैध रूप से देह व्यापार कराये जाने के संबंध में मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर टीम बना कर व प्वॉइंटर भेजकर रेड कार्यवाही करते हुए सूर्या मॉल स्थित कुल 8 स्पॉ सेंटरों में दबिश दे चेकिंग कार्यवाही की गयी।

मौके पर ब्लू एलीजा स्पा सेंटर की संचालिका श्रीमती अहिल्या सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन एवं सेंस स्पा सेंटर की संचालिका पूजा सुधु उम्र 32 साल साकिन पावर हाउस छावनी के स्पा सेन्टर को चेक किया गया।

आपत्तिजनक वस्तु एवं पाँच नग रजिस्टर एवं 2,000 रूपये तथा स्या सेंटर के रूम में ग्राहक योगेश कुमार देवांगन उम्र 39 साल साकिन नवागावं जिला धमतरी, संतोष कुमार देवांगन उम्र 43 साल साकिन फिगेशवर जिला गरियाबंद, कमलेश देवांगन उम्र 35 साल साकिन राजिम जिला गरियाबंद मिले। जिनके पास भी आपत्तिजनक वस्तु एवं विभिन्न कम्पनी के तीन नग मोबाईल को जब्त किया गया।

आरोपियों श्रीमती अहिल्या सागरवंशी, श्रीमती पुजा सुधु, योगेश कुमार देवांगन, संतोष देवांगन, कमलेश देवागन के विरुद्ध अनैतिक देह व्यपार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 साथ ही एलोरा स्पों में आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त होने पर संचालिका के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

Raigarh Flyover Public Hearing: रायगढ़ फ्लाईओवर जनसुनवाई में भड़के प्रभावित, मुआवजा और सूचना पर उठे सवाल
कोर्ट के आदेश पर अब शिक्षा अधिकारी, 19 सरकारी शिक्षकों के आलावा 24 लोकसेवकों के खिलाफ होगी धोखाधड़ी की FIR, पुलिस को 30 दिन के अंदर जुर्म दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश से शिक्षा विभाग में हड़कंप
Mahila Samuh Success Story : स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, ‘कृष्णा आजीविका समूह’ की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
400 लोगों ने मेरे साथ की छेड़छाड़, खींचे बाल, दी गाली… गाजियाबाद की महिला ने सभी पर करवा दी FIR
Uzbekistan Women Deportation Case : लौटेंगी दो महिलाएं, प्रत्यावर्तन पर हाईकोर्ट की मुहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?