CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 8 साल से अधूरा पड़ा Skywalk अब होगा पूरा, 37.75 करोड़ में इस कंपनी को दिया गया ठेका

8 साल से अधूरा पड़ा Skywalk अब होगा पूरा, 37.75 करोड़ में इस कंपनी को दिया गया ठेका

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

Contents
  • चित्रकारी भी धुंधली, पिलर की सजावट मिटने लगी
  • महत्वपूर्ण बिंदु-
  • अब तक 50 करोड़ रुपये खर्च
  • जर्जर हिस्से की मरम्मत से शुरू होगा काम

राजधानी के शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए आंबेडकर अस्पताल तक प्रस्तावित स्काईवाक (फुट ओवरब्रिज) का अधूरा निर्माण कार्य अब इस सप्ताह से फिर शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने पीएसएए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को इसका ठेका दिया है। एजेंसी के साथ अनुबंध हो चुका है और कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। अधूरे स्काईवाक को पूरा करने के लिए 37.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विभाग के अनुसार सबसे पहले शास्त्री चौक पर रोटरी सहित उपयोगी हिस्सों का निर्माण होगा। ठेकेदार को तय समय सीमा में कार्य पूरा करना होगा। निर्माण कार्य पूर्व स्वीकृत ड्राइंग-डिजाइन के अनुसार किया जाएगा और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

चित्रकारी भी धुंधली, पिलर की सजावट मिटने लगी

निर्माण के दौरान स्काईवाक के पिलरों को सुंदर बनाने के लिए की गई पेंटिंग और चित्रकारी भी अब खराब हो चुकी है। रंग उड़ने लगे हैं और जगह-जगह सीलन व धूल जमी है। फाइबर के छज्जे कई जगह से टूटकर उड़ गए हैं। पाथवे की सुरक्षा के लिए जो एल्यूमिनियम की मोटी चादरें लगाई गई थीं, वे भी कई जगह से गिर चुकी हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • नई ठेका- कंपनी पीएसएए कंस्ट्रक्शन, रायपुर
  • कार्य की लागत- 37,75,70,662 रुपये
  • कार्य की जिम्मेदारी- अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण करना
  • प्रोजेक्ट स्थिति- आठ साल से अधूरा

अब तक 50 करोड़ रुपये खर्च

बता दें कि स्काईवाक का करीब 60 प्रतिशत स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है, जिस पर अब तक 50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। शेष 40 प्रतिशत कार्य अब पूर्ण कराया जाएगा। विभागीय मापदंडों के तहत कार्य की निगरानी होगी और किसी भी स्थिति में निर्माण कार्य सबलेट नहीं किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने गुणवत्ता पर विशेष जोर देने की बात कही है। परियोजना न सिर्फ अधूरी है बल्कि तेज़ आंधी-बारिश के चलते जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि जनसुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जर्जर हिस्से की मरम्मत से शुरू होगा काम

पीडब्ल्यूडी के मुताबिक ठेका कंपनी को स्काईवाक का अधूरा निर्माण कार्य शुरू करने से पहले जर्जर हो चुके हिस्सों की मरम्मत करनी होगी, जिसके लिए अतिरिक्त लागत और समय की ज़रूरत होगी। संभावना है कि मरम्मत कार्य में भी करोड़ों खर्च हो सकते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी के मूख्य ब्रिज अभियंता, एसके कोरी ने बताया कि निविदा प्रकि्रया पूरी हो चुकी है। कंपनी को वर्कआर्डर दे दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूर्व स्वीकृत ड्राइंग-डिजाइन के अनुसार किया जाएगा

Allowance Released : न्यूनतम वेतन अधिनियम, वेतन एवं महंगाई भत्ते की नई दरें घोषित
मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर भड़का युवक, घर में घुसकर युवती की कर दी बेरहमी से हत्या
भिलाई में भाई को बचाने आई बहन को लगा चाकू, तीन दर्शन मंदिर के पीछे की घटना
Petrol Diesel Price : इंटरनेशनल मार्केट में तो सस्ता हो रहा पेट्रोल-डीजल…फिर मोदी सरकार ने क्यों बढ़ा दिए दाम!
Chhattisgarh Appointments : लंबे इंतजार के बाद सरकार ने खोले पत्ते, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Free LPG Wedding Scheme
Free LPG Wedding Scheme : PM आवास हितग्राहियों को बेटी की शादी पर मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, MLA रिकेश की घोषणा

Free LPG Wedding Scheme : वैशाली नगर विधायक…

Pendra Accident
Pendra Accident : चलते-चलते धू-धू कर जल उठी स्कॉर्पियो, धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी, टला बड़ा हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा…

Arun Sao
Arun Sao : रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिले जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र सिंह, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र…

Bilaspur Hookah Bar Raid
Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार

Bilaspur Hookah Bar Raid : शहर में कई…

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : उफनती नदी में भी नहीं रुके रेत माफिया, बीच धारा में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध उत्खनन पर उठे बड़े सवाल

रायगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?