CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के स्पा सेंटर्स में चल रहा था सेक्स रैकेट:8 जगह छापा, कई अनैतिक चीजें मिली

भिलाई के स्पा सेंटर्स में चल रहा था सेक्स रैकेट:8 जगह छापा, कई अनैतिक चीजें मिली

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

भिलाई स्थित टीआई सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटर्स में पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात रेड मारी। रेड के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध चीजें मिली है। पुलिस ने यहां से 10 लड़कियों और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है। उन्हें पूछताछ के लिए स्मृति नगर चौकी ले जाया गया है।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने अपनी टीम के साथ यहां छापामार कार्रवाई की थी। टीम जब स्पा सेंटर पहुंची तो लगभग सभी ग्राहक थे। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। ऐसे में पुलिस ने स्पा में काम करने वाली महिलाओं और पुरुष ग्राहकों को पकड़ा है।

8 स्पा सेंटर्स पर छापेमार कार्रवाई

एएसपी तंवर ने बताया कि उन्होंने मॉल में संचालित 8 स्पा सेंटर्स पर छापेमार कार्रवाई की है। उन्हें यहां से कई संदिग्ध, अनैतिक चीजों के साथ-साथ रजिस्टर और अन्य सबूत मिले हैं। इससे साफ हो जाता है कि यहां स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था।

एएसपी के साथ कार्रवाई में स्मृति नगर चौकी पुलिस और अन्य कई थानों से महिला बल को बुलाया गया था। इन सभी ने स्पा में पकड़े गए लड़के-लड़कियों को गाड़ियों में बिठाया और स्मृति नगर चौकी ले गए। वहां देर रात तक पूछताछ की कार्रवाई चली।

रेड की मिल गई थी पहले से सूचना

बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम जब स्पा सेंटर में रेड करने जाने वाली थी, उससे पहले स्मृति नगर चौकी से उन्हें सूचना चली गई थी। इसके चलते स्पा सेंटर वाले अलर्ट हो गए थे। जब पुलिस ने रेड कार्रवाई की तो उन्हें केवल 3 स्पा सेंटर्स में ही संदिग्ध गतिविधि होते मिली। बाकी के 5 स्पा सेंटर्स में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला है।

एक महीने पहले सीएसपी भिलाई नगर ने की थी रेड

एक महीने पर स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में ही मॉल से कुछ दूर पर एक स्पा सेंटर पर छापा मारा गया था। सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश ने यह रेड कार्रवाई की थी। उन्होंने यहां से स्पा संचालक महिला और चार कस्टमर को गिरफ्तार किया था।

एसएसपी के निर्देश के बाद भी चल रहा थे स्पा सेंटर

बता दें कि एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने सभी थानों के टीआई और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनके रहते जिले में कहीं गैर कानूनी गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में जो पिछली कार्रवाई हुई थी, उस समय भी निर्देश दिए गए थे कि यहां जितने भी स्पा सेंटर संचालित हैं, सभी को बंद कराना है या फिर नियम के तहत ही चलने देना है।

इसके बाद भी सूर्या मॉल में 8-8 स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां होते हुए पाई गई हैं। एएसपी पद्मश्री तंवर ने भी कहा है कि उन्हें काफी दिनों यह शिकायत मिल रही थी यहां स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिसके चलते यह रेड कार्रवाई की गई है।

Kalipith Rajgarh : कूनो का चीता पहुंचा कालीपीठ! बकरी के बच्चे का शिकार कर आराम फरमाता दिखा
4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा…अब तक 14 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Weather Update: अगले 5 दिन तेज़ बारिश के आसार, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी
Train Viral Video : ट्रेनों में किन्नरों के वायरल वीडियो से मचा बवाल, दो गुटों का विवाद पहुंचा थाने
Krait Snake Bite : 6 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?