CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Father Kills Children : पत्नी को फंसाने के लिए दो मासूमों को मार डाला

Father Kills Children : पत्नी को फंसाने के लिए दो मासूमों को मार डाला

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जून : Father Kills Children : पत्नी ने ससुरालियों के साथ मिलकर चप्पलों से पीटा तो बदले की आग में युवक इस कदर आपा खो बैठा कि पत्नी को फंसाने के लिए अपने ही बच्चों की हत्या की योजना बना डाली। सोमवार सुबह दस बजे ढाई साल की बेटी सोनाक्षी व छह माह के बेटे को खेत में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर पिला दिया। कुछ ही देर में दोनों बच्चों की तड़पकर मौत हो गई। घटना के बाद उसने पत्नी व साली समेत अन्य ससुरालियों पर बच्चों की हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करा दिया। शक होने पर कड़ाई से हुई पूछताछ में वह टूट गया और सच उगल दिया।

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के रम्माखेड़ा निवासी रोहित ने चार साल पहले पुरवा निवासी नेहा से प्रेम विवाह किया था। बेटी सोनाक्षी के जन्म के बाद विवाद होने पर नेहा रोहित को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ फर्रुखाबाद चली गई। छह माह बाद 16 जनवरी 2024 को वह वापस आ (Father Kills Children)गई। छह माह पूर्व बेटा रितिक हुआ। बीती 12 जून को खाना बनाने को लेकर झगड़ा होने पर नेहा ने बहन निकिता को जानकारी दी।

निकिता मायके वालों के साथ रोहित के घर पहुंची और उसे चप्पलों से पीटा। उसके बाद नेहा बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। पत्नी व ससुरालियों को सबक सिखाने के लिए रोहित ने दो दिन पहले कीटनाशक खरीदा। सोमवार सुबह वह बच्चों को लेकर घर से निकला और रास्ते में कोल्ड ड्रिंक खरीदने के बाद खेत पर पहुंचा। वहां कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिला बच्चों को पिला दिया। कुछ ही देर में बच्चों की मौत हो जाने पर रोहित ने चाचा शिवकुमार व पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ अजय सिंह को रोहित ने बताया कि नेहा ने उसे फोन करके सुबह खेत पर मिलने के लिए बुलाया था। वह बच्चों को लेकर पहुंचा तब वह अपनी बहन निकिता के साथ वहां थी। उसी दौरान खेत में मवेशी आ गए। वह उनको भगाने लगा उसी बीच नेहा ने दोनों बच्चों को कीटनाशक देकर भाग (Father Kills Children)गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ में रोहित ने पत्नी से बदला लेने के लिए झूठा आरोप लगाने की बात कह सच उगल दिया। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Fraud Investment Scam Bhilai : ठगी का जाल बुनकर किया निवेशकों से 49.50 लाख की ठगी, ओडिसा में दबोचा गया आरोपी
Murder Case : सिर पर पत्थर से वार के बाद युवक की मौत, रात के हमले ने लिया खतरनाक मोड़
Pakistan से मिल रहे थे आतंकी निर्देश: यूपी ATS की जांच में बड़ा खुलासा…
Illegal Scrap Transport Raigarh: तमनार चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, 13 टन कबाड़ जब्त, ट्रक सीज
तलवार से मारने और नाखून उखाड़ने वाली बात गलत, पुलिस बोली “गोली लगने से ही हुई राम गोपाल की मौत”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग
Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग

विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh Departmental TET) का…

Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा केंद्रों में बदलाव (Chhattisgarh Board…

Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल
Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल

बस्तर एडवेंचर टूरिज्म (Bastar Adventure Tourism) को बढ़ावा…

Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Scholarship Incentive Scheme 2026 : छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की बढ़ी तारीख, अब इस तारीख तक सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना (Scholarship Incentive Scheme…

Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव
Krishak Unnati Yojana Ginger Farming : धान की खेती छोड़ अदरक उगाने लगे किसान, नई फसल अपनाकर खेती में किया बदलाव

कृषक उन्नति योजना के तहत अदरक की खेती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?