CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जॉन अब्राहम ने की केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात: नॉर्थईस्ट में फुटबॉल क्रांति लाने का सपना!

जॉन अब्राहम ने की केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात: नॉर्थईस्ट में फुटबॉल क्रांति लाने का सपना!

By Newsdesk Admin
18/06/2025
Share

सीजी भास्कर 18 जून केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बुधवार को अभिनेता जॉन अब्राहम और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (एनयूएफसी) के सीईओ मंदर ताम्हाणे ने मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा की और जॉन अब्राहम के खेलों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की.

सिंधिया ने अपने पोस्ट में लिखा, “ऐसे व्यक्ति से मिलना हमेशा खुशी देता है जो खेलों के प्रति गहरा जुनून रखता हो और युवा प्रतिभाओं को तलाशने, उन्हें आकार देने और समर्थन देने की इच्छा रखता हो, खासकर पूर्वोत्तर भारत में, जो तेजी से भारत की खेल महाशक्ति बन रहा है.उन्होंने लिखा कि जॉन का फुटबॉल के प्रति उत्साह और उनके सपने कि हमारी धरती से एक दिन मेस्सी या रोनाल्डो जैसा खिलाड़ी निकले वास्तव में प्रेरणादायक है. उन्हें और उनकी टीम को भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं.”सिंधिया से जॉन अब्राहम ने की मुलाकातनॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, गुवाहाटी (असम) स्थित एक पेशेवर फुटबॉल क्लब है जो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में हिस्सा लेता है, क्लब की स्थापना 13 अप्रैल 2014 को की गई थी और यह पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम का प्रतिनिधित्व करता है। यह देश का एकमात्र क्लब है जो इतने बड़े भौगोलिक और सांस्कृतिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है.

क्लब के मालिक जॉन अब्राहम ने 2013 में क्लब को व्यक्तिगत रूप से खरीदा था. उनके लिए यह सिर्फ एक व्यावसायिक उद्यम नहीं बल्कि जुनून का विषय रहा है. उन्होंने हाल एक इंटरव्यू में बताया था कि एनयूएफसी में निवेश कर वे हर साल आर्थिक नुकसान झेलते हैं, क्योंकि बाकी फ्रेंचाइजी बड़े कॉरपोरेट समूहों के स्वामित्व में हैं. उन्होंने कहा था, मैं व्यक्तिगत रूप से मालिक हूं. जब मेरी टीम हारती है, तो मैं रोता हूं लेकिन मैं उनसे प्यार करता हूं.नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जीता डूरंड कपहाल ही में, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने 2024 के डूरंड कप के फाइनल में प्रतिष्ठित क्लब मोहन बागान को 4-3 से हराकर अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी जीती.

यह जीत क्लब, खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के वर्षों के संघर्ष और मेहनत की परिणति रही. जॉन अब्राहम ने इस जीत को कभी हार न मानने की भावना का प्रतीक बताया.उन्होंने कहा, डूरंड कप जीतने की भावना अभी भी मेरे अंदर नहीं समाई है. यह सबक है कि टीम को केवल जीतते समय नहीं, हार के समय भी थामे रखना चाहिए. सुरंग के अंत में रोशनी होती है और हमने यह साबित कर दिया है.क्लब की इस सफलता ने न केवल जॉन अब्राहम के सपनों को पंख दिए हैं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत में फुटबॉल के बढ़ते प्रभाव और संभावनाओं को भी रेखांकित किया है.

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”
दिल्ली में 2 हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में? देवेंद्र यादव ने रेखा गुप्ता सरकार पर साधा निशाना
प्रयागराज महाकुंभ से देर रात लौट रही तेज रफ्तार कार टैंकर में जा घुसी, पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत
फिरोजाबाद में आंधी के कहर ने ली 3 लोगों की जान, टीन शेड के नीचे दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
सुपेला शासकीय अस्पताल को विधायक रिकेश ने दी दो वेंटीलेटर एम्बुलेंस की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

You Might Also Like

देश-दुनियाबजट

Parliament Session: गिलोटिन के तहत आज बजट होगा पारित, जानें क्या होता है ये, BJP ने जारी किया व्हिप

21/03/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

ड्राइवर को आई झपकी, रान्ग साइड गई कार, टक्कर के बाद ट्रक ने 50 मीटर घसीटा… यूपी में हादसे में भोपाल के 4 की मौत

28/02/2025
Tax Relief Middle Class
देश-दुनियाबजट

Tax Relief Middle Class : बजट 2026: जेब में राहत, बाजार में रफ्तार, क्यों आम आदमी के लिए अहम साबित हो सकता है यह बजट

02/01/2026
Compensation Cess
देश-दुनिया

Tobacco Excise Duty India : तंबाकू पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और पान मसाला पर उपकर 1 फरवरी से लागू

01/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?