CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घर से कुछ दूरी पर मिली महिला की लाश, खून से लथपथ शव देख दहले लोग; हत्या में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल..

घर से कुछ दूरी पर मिली महिला की लाश, खून से लथपथ शव देख दहले लोग; हत्या में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल..

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला को कुल्हाड़ी से मार दिया गया, जिसके बाद उसकी लाश को घर से 100 मीटर दूर फेंक दी गई। खून से लथपथ शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्या के कारणों का पता चला सका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

ग्राम खुरदूर के खार में लोगों ने बुधवार की शाम एक महिला की खून से लथपथ लाश देखी। शव की पहचान गांव में रहने वाली कुंवरिया बाई के रूप में की गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की भी मदद ली। एफएसएल की टीम ने जमीन पर पड़े खून के धब्बे और शरीर पर धारदार हथियार से हुए वार की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हत्या की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं। जांच के बाद पुलिस ने कुल्हाड़ी से महिला पर ताबड़तोड़ की वार की पुष्टि की। देर रात तक अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ आरोपियों की पतासाजी में लगे रहे।

हत्यारों का पता नहीं, कारण भी अज्ञात

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घरेलु विवाद में कुंवारिया बाई की हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस की टीम गांव में रहने वाली कुंवारिया बाई की बहन और उसके बेटों से पूछताछ कर घर से गायब सदस्यों की पतासाजी कर रही है। हालांकि, अब तक हत्यारों का पता नहीं चल सका है और न ही हत्या के कारणों की जानकारी मिल पाई है।

PWD Review Meeting  : लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर
Shiv Mahapuran Event: गीदम में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, ग्रामीण बना रहे 10 लाख दोना–पत्तल
Iran Airspace Closed Impact : तेहरान रूट बंद होते ही अटकी इंटरनेशनल उड़ानें, रायपुर का परिवार मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा
कथा से लौट रहे मां-बेटे को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों का चक्काजाम
Mega Health Camp Raipur : मेगा हेल्थ कैम्प में सेवा का संगम, जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ की वर्कशॉप तैयार, लखनऊ–इंदौर की विशेषज्ञ टीमें पहुंचीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Crime : दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, शिकायत दबाने के आरोपों की भी जांच की मांग

दुर्ग जिले में एक सात वर्षीय बच्ची के…

Sakti Papa Dhaba Viral Video
Sakti Papa Dhaba Viral Video : ढाबे के टॉयलेट में धोए जा रहे थे बर्तन

Sakti Papa Dhaba Viral Video

Raipur Fraud
Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज

रायपुर में एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की…

E20 Fuel
E20 Fuel : ई20 ईंधन विवाद में मारुति सुजुकी का बड़ा कदम, उपभोक्ता आयोग के आदेश को देगी चुनौती

उपभोक्ता विवाद मामले में मारुति सुजुकी ने जिला…

Raigarh Murder
Raigarh Murder Case : दोस्त ने सिलबट्टे से की हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने सुलझाया केस

Raigarh Murder Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?