CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रो रही पत्नी का सिंदूर धोया, फिर बॉयफ्रेंड संग करवाए 7 फेरे, पति बोला- मुझे जहर देकर…

रो रही पत्नी का सिंदूर धोया, फिर बॉयफ्रेंड संग करवाए 7 फेरे, पति बोला- मुझे जहर देकर…

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। पति ने अपनी ही पत्नी की उसके बॉयफ्रेंड संग शादी करवा दी। दरअसल, पति ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया था। महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी।

Contents
  • एक साल पहले शुरू हुआ अफेयर
  • पानी से धोया सिंदूर, प्रेमी से कराई शादी
  • पुलिस को नहीं मिली कोई जानकारी

पत्नी का कहना है कि पति ने उसकी जबरन शादी करवाई है। जबकि उसके प्रेमी का कहना है कि वो इस शादी से खुश है। यूपी के गोंडा का यह मामला जमकर चर्चा में बना हुआ है।

जब से राजा रघुवंशी और सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसे मामले सामने आए हैं, तभी से कई पतियों में एक खौफ सा पैदा हो गया है। इन दो केस नें पत्नियों ने प्रेमी की खातिर अपने ही पतियों को मार डाला।

ये दो मामले सुर्खियों में क्या छाए फिर ऐसी कई खबरें सामने आने लगीं, जहां पति खौफ में ही पत्नियों की शादी उनके बॉयफ्रेंड से करवाने लगे। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा से भी सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।

पति ने आरोप लगाया- इसने मुझे जहर देकर मार डालने की कोशिश की थी। वो तो गनीमत ये रही कि मैं बच गया। मगर मुझे मरना नहीं है। इसलिए मैं इसे खुद से आजाद कर रहा हूं।

अब ये अपने प्रेमी के साथ ही रहे। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, पत्नी का कहना है कि पति ने उसकी जबरन शादी करवाई है। जबकि, उसके प्रेमी का कहना है कि वो इस शादी से खुश है।

मामला गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्रांट का है। यहां दान बहादुर डीह में रहने वाले 40 वर्षीय हरिश्चंद्र की 15 साल पहले 35 वर्षीय करिश्मा से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटा 11 साल का और बेटी 7 साल की है। हरिश्चंद्र सूरत में काम करता था। मगर वहां वो बीमार हो गया, जिस कारण घर लौट आया। फिलहाल वो घर पर ही रह रहा था।

एक साल पहले शुरू हुआ अफेयर

करीब एक साल पहले करिश्मा का प्रेम प्रसंग महराजगंज निवासी शिवराज चौहान से शुरू हुआ। शिवराज भी सूरत में ही काम करता है। इस बारे में हरिश्चंद्र को पहले ही पता चल गया था।

गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे जब वह दवा लेने बाजार गया था, तभी कुछ लोगों ने उसे सूचना दी कि उसकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ है। घर लौटने पर हरिश्चंद्र ने अपनी पत्नी करिश्मा और उसके प्रेमी शिवराज को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

इसके बाद उसने फैसला किया कि वह अपनी पत्नी करिश्मा की शादी शिवराज चौहान से करवा देगा. थोड़ी देर में गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

पानी से धोया सिंदूर, प्रेमी से कराई शादी

पति हरिश्चंद्र, करिश्मा और शिवराज को पकड़कर गांव से करीब 500 मीटर दूर अल्लीपुर स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर ले गया। वहां उसने पहले पत्नी करिश्मा की मांग का सिंदूर खुद पानी से धोया।

इसके बाद शादी कराने के लिए पंडित को बुलाया। मंत्रोच्चार के बीच प्रेमी शिवराज चौहान ने करिश्मा की मांग में सिंदूर भरा। शादी के बाद करिश्मा बेटी को साथ ले गई, जबकि बेटा पति हरिश्चंद्र के पास रह गया।

पुलिस को नहीं मिली कोई जानकारी

मामले में खोड़ारे थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने कहा- इस पूरे मामले की जानकारी हमें नहीं है कि किसकी शादी कहां और किसने कराई। अगर कोई व्यक्ति थाने में लिखित शिकायत देता है और कार्रवाई की मांग करता है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें दिखा कि रो रही बीवी की मांग से पति सिंदूर को पानी लेकर धोता है, फिर उसकी शादी बॉयफ्रेंड से करवा देता है।
सरकार की बड़ी तैयारी, साइबर फ्रॉड रोकेगा FRI सिस्टम! इन नंबर्स पर नहीं होगी पेमेंट
Ratan Ranjan FIR : राहुल गांधी की मार्फ्ड तस्वीर लगाने पर कामेडियन पर एफआइआर
दुर्ग की चित्ररेखा को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान, इस वजह से हुईं चयनित, पिता हैं किसान माता गृहिणी, नगपुरा गांव में हुई स्कूली शिक्षा
मेघालय मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़: राजा रघुवंशी के भाई का सनसनीखेज दावा, ‘सोनम ने प्रेमी राज से की थी दूसरी शादी
Tribal Leader Death Inquiry: जीवन ठाकुर की मौत पर राजनीतिक टकराव तेज, कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Rare White Krait
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

Newborn Baby
Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सुबह की शुरुआत गांव के लोगों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?