CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टूटी पसलियां-पैर, फिर भी योग ने दी नई जिंदगी: 26 फीट कपड़ा निगलकर करते हैं डिटॉक्स, मोर जैसी बॉडी बैलेंसिंग से चौंकाते हैं

टूटी पसलियां-पैर, फिर भी योग ने दी नई जिंदगी: 26 फीट कपड़ा निगलकर करते हैं डिटॉक्स, मोर जैसी बॉडी बैलेंसिंग से चौंकाते हैं

By Newsdesk Admin 21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून |

62 साल के डॉ छगनलाल सोनवानी, 26 फीट का कपड़ा निगल जाते हैं, फिर इसे बाहर कर देते हैं, सिर के बल खड़े हो जाते हैं, मोर के पॉश्चर की तरह पूरी बॉडी को बैलेंस कर लेते हैं। दो सड़क हादसे में इनकी पसलियां टूट चुकी हैं, सिर में 40 टांके लगे थे, दोनों पैर फ्रैक्चर हो चुके थे सर्जरी के बाद उनमें रॉड लगी थी।

पूरा शरीर दो से तीन सालों तक दर्द में रहा, मगर योग के जरिए छगनलाल दवाओं पर निर्भरता को खत्म किया। आयुर्वेद के अनुसार डाइट फॉलो करना शुरू किया। आसना प्राणायाम किए और खुद को फिट कर लिया। जो पैर फ्रैक्चर थे उनकी रॉड निकाल ली गई, अब दर्द को हरा चुके हैं। चेहरे पर योग से मिलने वाले आराम की मुस्कान है।

रायपुर के खमतराई के रहने वाले डॉ छगनलाल पेशे से भनपुरी के सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक थे। फिलहाल रिटायर हो चुके हैं और अपनी जिंदगी योग के नाम कर चुके हैं। अब बतौर योग ट्रेनर डॉ छगन नई पीढ़ी के बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इनसे सीखकर सरकारी स्कूल के बच्चों ने कई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ को मेडल दिलाए हैं।

26 फीट कपड़े वाली वस्त्र धौती क्रिया

वैसे तो हर मुश्किल आसन डॉ छगनलाल कर लेते हैं। मगर इनमें सबसे हटकर है वस्त्र धौती क्रिया। इसमें वो 26 फीट लंबे कपड़े को मुंह में डालकर निगल जाते हैं। कपड़ा अंदर न जाए तो बीच-बीच में पानी पीकर उसे अंदर करते हैं। पूरा कपड़ा शरीर के अंदर भेजकर कुछ देर रुकते हैं। इसके बाद कपड़े के लास्ट छोर को खींचकर वापस 26 फीट कपड़ा बाहर निकाल देते हैं।

डॉ छगन बताते हैं कि इस क्रिया से पेट पूरी तरफ हो जाता है। इससे पेट के रोग नहीं होते, कफ खत्म होती है, गंदा फैट बाहर आता है। पूरी बॉडी इससे डिटॉक्स होती है। ऐसे ही अपने शरीर को डॉ छगन अंदर से साफ रखते हैं। वो कहते हैं कि इसे किसी ट्रेनर की निगरानी में ही करना चाहिए, क्योंकि ये एक मुश्किल क्रिया है।

जब बुरी हालत में था शरीर

अपने साथ हुए हादसे के बारे में डॉ छगनलाल बोले- 1992 मेरा रोड एक्सीडेंट हो गया। 3 पसलियां टूट गई, रीढ़ में फ्रैक्चर था, सिर में 40 टांके आए थे। मैं एक बेल्ट बांधकर पड़ा रहता था। खांसी या छींक आ गई तो शरीर में ऐसा दर्द होता था मानों, असंख्य कोड़े पड़ रहे हों। पेट के बल सोया करता था। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने मुझे योग की सलाह दी।

You Might Also Like

Korba Road Accident : कोरबा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

Bilaspur Airport Night Service : बिलासपुर एयरपोर्ट पर रात की उड़ानों की तैयारी अंतिम चरण में, मंजूरी मिलते ही बदलेगा फ्लाइट टाइम

Balod Crime News : शीतला मंदिर विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 5 ग्रामीण पुलिस हिरासत में

Arun Sao VS Bhupesh Baghel : बस्तर से सुरक्षाबलों की वापसी पर अरुण साव का भूपेश बघेल को करारा जवाब, ‘कांग्रेस राज में नक्सलियों ने मनाई थी खुशी, अब हो रहा है सफाया’

Chhattisgarh High Court New : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 350 दिनों की देरी से अपील करने पर राज्य सरकार को फटकार, याचिका हुई खारिज

Newsdesk Admin 21/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sugar Detox 30 Days : चीनी छोड़ने के बाद शरीर में दिखते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या बदलता है

सीजी भास्कर, 3 अप्रैल। आज की लाइफस्टाइल में…

Government Job Recruitment 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब जानिए पूरा चयन प्रक्रिया और वैकेंसी डिटेल

सीजी भास्कर, 3 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड…

Sanjay Raut Claim: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, विधायकों को लेकर बड़े दावे से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 3 अप्रैल। महाराष्ट्र की राजनीति एक…

Aasif Sheikh Statement : 11 साल बाद टीवी से हटेगा ‘भाबीजी घर पर हैं’, अब OTT पर मिलेगा नया ठिकाना

सीजी भास्कर, 3 अप्रैल। लंबे समय से दर्शकों…

AJL Plot Case Verdict : AJL प्लॉट केस में Bhupinder Singh Hooda को राहत, ED कोर्ट के फैसले से खत्म हुआ लंबा विवाद

सीजी भास्कर, 3 अप्रैल। एजेएल प्लॉट आवंटन मामले…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Korba Road Accident : कोरबा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

03/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Airport Night Service : बिलासपुर एयरपोर्ट पर रात की उड़ानों की तैयारी अंतिम चरण में, मंजूरी मिलते ही बदलेगा फ्लाइट टाइम

03/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balod Crime News : शीतला मंदिर विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 5 ग्रामीण पुलिस हिरासत में

03/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Arun Sao VS Bhupesh Baghel : बस्तर से सुरक्षाबलों की वापसी पर अरुण साव का भूपेश बघेल को करारा जवाब, ‘कांग्रेस राज में नक्सलियों ने मनाई थी खुशी, अब हो रहा है सफाया’

03/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?