CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा पेंशन में तीन गुना बढ़ोतरी

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा पेंशन में तीन गुना बढ़ोतरी

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

21 जून 2025 : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना राशि में बढ़ोतरी की है और बुजुर्गों और दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है.

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा. इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी.’

बुजुर्ग हमारे समाज का अमूल्य हिस्सा- नीतीश

नीतीश कुमार ने लिखा कि “वृद्धजन समाज का अमूल्य हिस्सा हैं. उनका सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. राज्य सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और आगे भी रहेगी.”

आपको बता दें कि इसी साल के अंत में बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले जहां विपक्षी दल आरजेडी जनता से बड़े-बड़े वादे कर रही है वहीं एनडीए भी सत्ता में बने रहने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है. इसी कड़ी में कल पीएम मोदी ने सीवान में एक जनसभा को संबोधित किया था और विपक्ष पर जमकर हमला किया था. वहीं नीतीश कुमार ने भी इस रैली के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और आरजेडी पर निशाना साधा.

Showroom Fire : देखते ही देखते आग का गोला बना शोरूम, छत से छत जोड़कर बचाई गई लोगों की जान
LOC Security Alert : अखनूर सेक्टर में मिले संदिग्ध गुब्बारे, विदेशी करेंसी और QR कोड मिलने से एजेंसियां अलर्ट
BNP Landslide Victory : सत्ता बदली, इतिहास पलटा… बांग्लादेश में 20 साल बाद नया अध्याय शुरू
India-Russia Strategic Visit : पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे से रिश्तों में नई मजबूती की उम्मीद
हनुमानगढ़ी से जारी हुआ फरमान, अब प्रसाद बेचने वालों को करना पड़ेगा ये काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट
Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट

ट्रेन परिचालन प्रभावित (Chhattisgarh Train Cancelled) होने से…

Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन
Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन

गया यात्रा की खास व्यवस्था (Rikesh Sen Pitru…

Chhattisgarh Cabinet Meeting : धान खरीदी से उद्योग तक, 30 सितंबर को कैबिनेट में इन मुद्दों पर नजर
Chhattisgarh Cabinet Meeting : धान खरीदी से उद्योग तक, 30 सितंबर को कैबिनेट में इन मुद्दों पर नजर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक…

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य की 358 तहसीलों में से 265 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया

मुंबई में महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य…

Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण
Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण

महिला कबड्डी में भारत की जीत (Asian Games…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?