CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खेत में घूम रहे थे सियार-तेंदुआ, तभी हुआ कुछ ऐसा…दोनों की तड़प-तड़प कर मौत

खेत में घूम रहे थे सियार-तेंदुआ, तभी हुआ कुछ ऐसा…दोनों की तड़प-तड़प कर मौत

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून। करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए और एक सियार की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के पकरीसोडा गांव में इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड का एक दल भी मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया।

Contents
  • करेंट लगने से दोनों की मौत
  • क्या बोले वन अधिकारी?
अचानक आए आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण 11 केवी की विद्युत लाइन तार टूटकर खेत में गिर गई, जिसकी चपेट में आकर तेंदुआ और सियार दोनों वन्यजीवों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

घटना की जानकारी खेत पहुंचे एक स्थानीय किसान ने वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र पूर्व करंजिया की टीम ने घटना रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद आज वन अधिकारी पुनीत सोनकर के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची।

साथ ही छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व और कान्हा नेशनल पार्क से भी वाइल्ड लाइफ टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है जो घटना की गहनता से जांच कर रहे हैं।

करेंट लगने से दोनों की मौत

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विद्युत तार की चपेट में आने से दोनों जानवरों की करंट लगने से मौत हुई है। क्योंकि जिस स्थान में करंट लगा है, वह स्थान जल गया है।

फिलहाल शवों को मौके से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डिंडोरी और कान्हा नेशनल पार्क के विशेषज्ञ पशु चिकित्सक पोस्टमार्टम करेंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व से तेंदुआ, भालू, हाथी जैसे कई वन्य जीव पानी और खाने की तलाश में इस तरफ आ जाते हैं। इस घटना के बाद वन विभाग द्वारा विद्युत विभाग को भी सूचना दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह घटना 20 जून की है।

क्या बोले वन अधिकारी?

वन अधिकारी पुनीत सोनकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह केवल करंट की चपेट में आने का मामला है या इसमें कोई अन्य एंगल भी शामिल है।

Vaishno Devi Yatra : बस 48 घंटे… मां वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू होगी, भक्तों का इंतजार खत्म
Ram Mandir Donation Theft Case : SIT की बड़ी कार्रवाई, 40 सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी जांच के घेरे में
Sanju Samon Fine IPL 2025: गुजरात से हारकर कप्तान संजू सैमसन को लगी लाखों की चपत, राजस्थान के ख‍िलाड़‍ियों को भी नुकसान, जानें वजह
Bear Attack : घर का दरवाजा पार कर बाहर निकले भालू, पीछे कुत्तों का झुंड पड़ा तो भागते दिखे
WhatsApp new update : 8 सितंबर से कई Android और 30 नवंबर से पुराने iPhone पर नहीं चलेगा WhatsApp
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?