CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज रघुवंशी हत्याकांड: बॉयफ्रेंड ने ही लाया कफन, फिर पत्नी को बताई अंतिम संस्कार की हर अपडेट, पुलिस भी हैरान!

राज रघुवंशी हत्याकांड: बॉयफ्रेंड ने ही लाया कफन, फिर पत्नी को बताई अंतिम संस्कार की हर अपडेट, पुलिस भी हैरान!

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर 22 जून राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह को भी पहले दो बार पुलिस रिमांड पर भेजा गया. अब उन्हें भी 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. जबकि, बाकी के 3 आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं. केस की जांच पड़ताल के लिए शिलांग पुलिस की एक टीम इंदौर में भी रुकी है. पुलिस की पड़ताल में अब फिर से एक बड़ा खुलासा हुआ है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है.

केस से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, पति की हत्या कराने के बाद सोनम की उसके परिजनों की एक-एक गतिविधि पर नजर थी. राज कुशवाह उसे पल पल की जानकारी दे रहा था. यहां तक कि जब राजा की अर्थी घर आई तो उसके मां-पिता का करुण विलाप भी उसने सोनम को मोबाइल पर सुनाया.29 साल के राजा रघुवंशी की सोनम संग 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी. दंपति 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुआ, लेकिन 23 मई को दोनों गायब हो गए. 2 जून को फिर राजा की लाश गहरी खाई से मिली. 9 जून को शिलांग पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज ने राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी. सोनम और राज सहित हत्याकांड के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल लिया है. लेकिन हत्या का असली मोटिव जानने के लिए पुलिस लगातार इन्वेस्टिगेशन कर रही है.

केस की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों के अनुसार पति की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी इंदौर आ गई और यहीं रहकर राज कुशवाह से राजा रघुवंशी के परिजनों की गतिविधियों की जानकारियां लेने लगी. बॉयफ्रेंड राज मोबाइल पर सोनम को सभी अपडेट देता रहा. राज कुशवाह ने राजा का शव आने पर घर में मां पिता का विलाप भी सोनम को मोबाइल पर सुनाया.2 जून को इंदौर लाया गया राजा का शवराजा रघुवंशी का शव शिलांग से 4 जून को इंदौर लाया गया था. तब राज कुशवाह का भेद नहीं खुला था. राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार के लिए उसने ही कफन, फूल आदि की व्यवस्था की थी. एक ओर वह राजा के परिजनों का ढाढस बंधा रहा था, दूसरी ओर सोनम को मोबाइल पर कॉल कर उनकी हर गतिविधि के बारे में बता रहा था. अंतिम संस्कार के समय का उसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

राज ही लाया था राजा के लिए कफनराजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने भी इस बात की तस्दीक की कि अंतिम संस्कार के लिए राज ही कफन लाया था. उनका कहना है कि मैंने उसे हाथ में कफन लिए देखा था. वह कफन हाथ में रखे मेरे पीछे खड़ा था. तब मैं नहीं जानता था कि यही मेरे बेटे का कातिल है. अशोक रघुवंशी के अनुसार राज ने अंतिम संस्कार के समय भी सोनम को मोबाइल किया था. वह उसे पल पल की जानकारी दे रहा था. राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने भी राज कुशवाह की उस दिन की गतिविधियां बताई. उन्होंने कहा है कि कफन का सफेद कपड़ा उसके हाथ में रखा था. बाद में मैंने वीडियो देखा तो उसे पहचान लिया.

कराना था बेटे का इलाज, कर दिया पिता का ऑपरेशन… हैरान कर देगी कोटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की यह लापरवाही
Etawah: अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर में तमिलनाडु से आए पुजारी, MahaShivaratri पर परिजनों ने की विशेष पूजा
बाड़मेर में सामूहिक आत्महत्या या कुछ और…? पानी की टंकी में मिले पूरे परिवार के शव
‘पूजा’ नाम की लड़की से फेसबुक पर चैटिंग, जाल में फंसा युवक अब हो रहा पछतावा…
Celebration of ‘Bore Basi Diwas’ on Labour Day : भूपेश बघेल का BJP सरकार पर तीखा हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह
Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह

दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम…

Dhamtari Bike Accident
Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर युवती की मौत

Dhamtari Bike Accident : स्थानीय स्तर पर इन…

Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप
Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप

बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक यात्रा पर निकले…

ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई
ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई

ईडी की छापेमारी (ED Raid Rajnandgaon)  की कार्रवाई…

Durg Auto Registration
Durg Auto Registration : ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, QR कोड से मिलेगी पहचान

Durg Auto Registration : पुलिस का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?