CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला -‘रात में घरों में घुसने का पुलिस को कोई अधिकार नहीं’ हिस्ट्रीशीटरों को भी राहत…!

हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला -‘रात में घरों में घुसने का पुलिस को कोई अधिकार नहीं’ हिस्ट्रीशीटरों को भी राहत…!

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। केरल हाईकोर्ट के फैसले इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब एक बार फिर कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है।

Contents
  • घर की पवित्रता का हो सम्मान
  • रात में घर में घुसने की नहीं है अनुमति- कोर्ट
  • क्या था पूरा मामला?

हाईकोर्ट ने माना है कि पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों या हिस्ट्रीशीटर के दरवाजे खटखटाने या निगरानी की आड़ में रात में उनके घरों में घुसने का कोई अधिकार नहीं है। जस्टिस वीजी अरुण ने यह फैसला एक शख्स की याचिका पर सुनाया है।

उस पर आरोप है कि उसने पुलिस अधिकारियों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोका और उन्हें धमकाया है।

कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए व्यक्ति के खिलाफ दर्ज केस और उससे संबंधित सभी आगे की कार्यवाही को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि निगरानी की आड़ में, पुलिस हिस्ट्रीशीटरों के दरवाजे नहीं खटखटा सकती या उनके घरों में नहीं घुस सकती है।

घर की पवित्रता का हो सम्मान

कोर्ट ने कहा कि घर की पवित्रता का सम्मान किया जाना चाहिए और पुलिस को केवल केरल पुलिस मैनुअल में दर्ज तरीकों से ही निगरानी करनी चाहिए। अदालत ने आगे कहा कि केरल पुलिस मैनुअल के तहत केवल हिस्ट्रीशीटरों की ‘अनौपचारिक निगरानी’ और आपराधिक जीवन जीने वालों पर ‘कड़ी निगरानी’ की अनुमति है। इनमें से कोई भी अभिव्यक्ति रात में घर में घुसने की अनुमति नहीं देती है।

रात में घर में घुसने की नहीं है अनुमति- कोर्ट

कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया कि पुलिस को किसी के भी घर में आधी रात को घुसने की परमिशन नहीं है। यह भी बताया गया कि केरल पुलिस अधिनियम की धारा 39 के तहत सभी व्यक्ति अपने कार्यों के निर्वहन के लिए पुलिस अधिकारी के वैध निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं।

इसके साथ ही ‘आधी रात को हिस्ट्रीशीटर के दरवाजे खटखटाना और उससे घर से बाहर आने की मांग करना किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

क्या था पूरा मामला?

याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली उसकी शिकायत में हाईकोर्ट की तरफ से आदेशित जांच को भटकाने के लिए उसे मामले में फंसाया गया था।

पुलिस ने दावा किया था कि उपद्रवी हिस्ट्रीशीटरों पर उनकी रात्रि जांच ड्यूटी के हिस्से के रूप में अधिकारी यह पता लगाने गए थे कि याचिकाकर्ता घर पर है या नहीं, हालांकि, जब उनसे घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया और अधिकारी के साथ गाली-गलौज की। उन्हें धमकाया भी।
दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन का विडियो आते ही भूपेश ने X पर पोस्ट कर पूछा – “गिरफ़्तारी के बाद प्रवचन सुनने की छूट??? कितनी ‘प्रोटेक्शन मनी’ मिल रही है @vishnudsai जी?”
किराए की गाड़ी से भीड़, पान से मेहमाननवाज़ी… छत्तीसगढ़ में BJP के शुरूआती दौर के दिलचस्प किस्से…
बॉर्डर पर तैनात जवान की बेटी के दिल में छेद:तबीयत बिगड़ने पर रात में खुला हेल्थ ऑफिस, कुछ ही घंटों में दस्तावेज तैयार कर मुंबई भेजा
क्रिकेटर शाकिब ने यूनुस को लगाई लताड़, बोले- मेरी संपत्ति जब्त करना आसान नहीं
Google AI Threat Defense : AI से बढ़ते साइबर हमलों पर Google का बड़ा वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg School Drug Case
Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Durg School Drug Case : कांग्रेस ने चेतावनी…

Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी की मौत

Bhilai Road Accident : पुलिस का कहना है…

172 करोड़ के ओवरटाइम घोटाले में पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी की रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ी, सिंडिकेट से होगी आमने-सामने पूछताछ

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के 172…

Raipur Minor Drivers
Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग

Raipur Minor Drivers : यातायात पुलिस ने कहा…

भाटापारा-हथबंध में तीसरी लाइन कार्य के चलते 22-23 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?