CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झांसी: वंदे भारत में BJP विधायक के सामने हुई थी यात्री की पिटाई, लात-घूंसों से पीटते दिखे समर्थक, वीडियो आया सामने

झांसी: वंदे भारत में BJP विधायक के सामने हुई थी यात्री की पिटाई, लात-घूंसों से पीटते दिखे समर्थक, वीडियो आया सामने

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

23 जून 2025 :

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा की मौजूदगी में करीब आधा दर्जन लोग यात्री को पीट रहे हैं. बाकी लोग तमाशबीन बनकर मारपीट देख रहे हैं. कुछ ही देर बाद ट्रेन चल देती है और विधायक व उनके समर्थक झांसी रेलवे स्टेशन पर उतर जाते हैं. बाद में घायल यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

यूपी के झांसी रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. ये वही वीडियो जिसको लेकर बीते दिनों बवाल मचा था. क्योंकि, यात्री से मारपीट का आरोप बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों पर लगा था. हालांकि, विधायक ने आरोपों से इनकार किया था और उल्टे पीड़ित यात्री पर ही एफआईआर दर्ज करा दी थी. 

लेकिन सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक की मौजूदगी में करीब आधा दर्जन लोग यात्री को पीट रहे हैं. बाकी लोग तमाशबीन बनकर मारपीट देख रहे हैं. कुछ ही देर बाद ट्रेन चल देती है और विधायक व उनके समर्थक झांसी रेलवे स्टेशन पर उतर जाते हैं. बाद में घायल यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी तो मामला चर्चा में आया. 

आपको बता दें कि 20 जून को दिल्ली से भोपाल जा रही ट्रेन नंबर 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्जक्यूटिव क्लास ई-2 में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों द्वारा एक यात्री के साथ मारपीट की गई थी. अब ट्रेन के अंदर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री के साथ किस बेरहमी से मारपीट की गई थी. मारपीट के वक्त विधायक मौके पर मौजूद थे. उनके समर्थक यात्री को लात-घूंसोंऔर चप्पलों से पीट रहे थे. 

दरअसल, जिस कोच में दिल्ली से झांसी के लिए बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे, उसी कोच में सीट बदलने को लेकर उनका पीड़ित यात्री से विवाद हो गया था. जिसके बाद राजीव सिंह के समर्थकों ने ट्रेन के झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कोच में घुसकर उक्त यात्री की पिटाई कर दी थी. कोच में मौजूद किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है. 

इस पूरे मामले में विधायक राजीव सिंह पारीछा का कहना था कि यात्री ने अभद्रता की थी. पत्नी, बच्चे के सामने गलत शब्दों का प्रयोग किया था. वो पैर फैलाकर बैठा था, टोकने पर खुद ही विवाद करने लगा था. मैंने हाथापाई नहीं की. इसको लेकर जीआरपी में शिकायत दर्ज करा दी है. 

Market Cap : शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बीच SBI निवेशकों को बड़ा झटका, कई कंपनियों ने कराया मुनाफा
चीन-PAK-बांग्लादेश की नजदीकी भारत की सुरक्षा को खतरा, बोले CDS अनिल चौहान
अगर भारत के पास 10 अब्दुल कलाम होते तो डिफेंस R&D में और कमाल हो जाता…’, आकाश मिसाइल बनाने वाले साइंटिस्ट ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, तीनों आरोपी रायपुर में 5 साल से रह रहे थे, इराक जाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का करते थे इस्तेमाल
“उम्मीदों के बोझ का नहीं करना चाहता सामना” 🔵‌ विराट और रोहित से तुलना पर यशस्वी ने दिया जवाब 🟣 पढ़िए शुभमन का क्या है मानना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vegetable Market Fire in Pathalgaon : कई झोपड़ीनुमा दुकानें खाक

Vegetable Market Fire in Pathalgaon

Social Media Crime
Facebook Love Trap Crime : फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार के नाम पर दुष्कर्म

Facebook Love Trap Crime

Drunk Driving Crackdown
Drunk Driving Crackdown : पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में फंसे वाहन चालक: 10-10 हजार का जुर्माना, गाड़ियां जब्त

सीजी भास्कर, 17 जून :  सड़क सुरक्षा को…

Telegram Ban Before NEET Re-Exam 2026 : मैसेज एडिटिंग फीचर बना कार्रवाई की बड़ी वजह

Telegram Ban Before NEET Re-Exam 2026

DAP Fertilizer Seizure
DAP Fertilizer Seizure : खरीफ सीजन में खाद माफियाओं पर शिकंजा, 52 बोरी DAP जब्त

सीजी भास्कर, 17 जून :  खरीफ सीजन के…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Maharashtra: ‘मुझे याद है कि उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को…’, दोनों भाइयों के साथ आने को लेकर नारायण राणे का बड़ा बयान

01/07/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

UP: नई कार में बेटे की मौत, पूजा करने मंदिर गए पति-पत्नी; विंडो के शीशे में दब गया मासूम का गला

11/03/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

दुर्ग की हृदय विदारक घटना को लेकर दिल्ली पहुंचे MLA रिकेश, किया यह इंतजाम, देखिए क्या बता रहे वैशाली नगर विधायक

09/04/2025
देश-दुनिया

दिल्ली से देहरादून की यात्रा सिर्फ ढाई घंटे में होगी पूरी, जानें कबसे हो रही शुरुआत

22/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?