CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटी के दहेज के लिए खरीदकर ला रहे थे गाय, तस्कर बताकर पीटा, 2 KM घुटनों पर चलवाया… घास खिलाया, नाले का पानी पिलाया

बेटी के दहेज के लिए खरीदकर ला रहे थे गाय, तस्कर बताकर पीटा, 2 KM घुटनों पर चलवाया… घास खिलाया, नाले का पानी पिलाया

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

23 जून 2025 :

ओडिशा के एक गांव में दो दलित युवकों को पशु तस्कर होने के शक में बेरहमी से पीटा गया और उनके साथ बदसलूकी गई. पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई. इसके बाद उन्हें जबरदस्ती सैलून ले जाकर उनका आधा सिर मुंडवा दिया गया. फिर युवकों को घुटनों के बल दो किलोमीटर तक चलाया गया. युवकों के साथ ये बर्बरता यही नहीं रुकी. आरोपियों ने दोनों युवकों को घास खिलाई और नाले का पानी भी पिलाया.

ये मामला ओडिशा के गंजाम के धराकोट से सामने आया है. यहां धराकोट ब्लॉक के सिंगीपुर गांव रहने वाले बुलु नायक और बाबुला नायक नाम के दो युवकों ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट और घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खारीगुम्मा गांव में उनके साथ ये सलूक किया गया. उन्होंने बताया कि वह बेटी के दहेज के लिए गाय खरीदने के लिए हरिपुर गांव गए थे.

लोगों को पशु तस्क र होने का था शक

बबुला की बेटी की शादी है. वह अपनी बेटी को शादी में गाय देने के लिए अपने चचेरे भाई बुलु के साथ हरिपुर से तीन गाय खरीदकर वापस आ रहे थे. तभी रास्ते में पड़ने वाले खारीगुम्मा के कुछ लोगों ने उन दोनों को रोक लिया. गांव वालों को उन पर पशु तस्कर होने का शक हुआ. इसके बाद उन्होंने बुलु और बबुला से पैसे मांगे. जब दोनों ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उनके साथ मारपीट की गई.

आधा सिर मुंडवाकर घुटनों के बल चलाया

बुलु और बबुला को पीटने के बाद गांव वालों ने उन्हें सैलून ले जाकर उनका आधा सिर मुंडवाया और उन्हें दो किलोममीटर खारीगुम्मा से जहरा गांव तक चलाया. इस मामले में दोनों ने धराकोट में रिपोर्ट दर्ज कराई है. दोनों के सिर और पीठ पर चोट आई. पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि इस घटना में सात से आठ आरोपी शामिल थे. थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने घटना का शर्मनाक बताते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही और एक शख्स को हिरासत में भी ले लिया.

Wife Murder : पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, देख दंग रह गई पुलिस
साइलेंट हार्ट अटैक का कारण बन रहा है कोरोना का Delta वेरिएंट..स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा
Aviva Baig Photographer : रणथंभौर में होगा खास जश्न, प्रियंका गांधी के बेटे की रिंग सेरेमनी कल, राहुल–सोनिया भी होंगे शामिल
Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चोरी, NEET और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर घमासान के आसार
भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बॉर्डर को लेकर किया ये ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?