CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बढ़ाएंगे BJP की मुश्किल, राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बढ़ाएंगे BJP की मुश्किल, राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

23 जून 2025 :

Jayant Chaudhary RLP: राजस्थान में पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव से पहले जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने बड़ा ऐलान कर दिया है. इस ऐलान से उनकी सहयोगी पार्टी बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. दरअसल, जयंत चौधरी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी दोनों ही चुनाव हर सीट पर अकेले लड़ने वाली है. 

चुनाव को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने जयंत चौधरी 11 जुलाई को राजस्थान आने वाले हैं. जयपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के अलावा, जयंत चौधरी राजस्थान में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

राजस्थान में कब हो सकते हैं निकाय चुनाव?

दरअसल, स्थानीय स्वशासन विभाग ने सरकार के निर्देश पर 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच सभी 190 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसा पहली बार होगा जब राज्य के सभी नगर निगमों में साथ चुनाव होंगे. 

परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट में सुधार

चुनाव समय-सीमा में कई प्रमुख चरण हैं. परिसीमन प्रक्रिया जून तक पूरी होने वाली है, जिसके बाद विभाग मतदाता सूची को संशोधित करेगा और चुनाव तिथियों को अंतिम रूप देने के लिए राज्य चुनाव विभाग के साथ समन्वय करेगा.

जयंत चौधरी के बयान से चर्चा

RLD नेता और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने हाल ही में मांग की थी कि चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 नहीं, बल्कि 18 होनी चाहिए. उनका कहना था कि जब कोई शख्स 18 साल की उम्र में वोट डाल सकता है, शादी कर सकता है, ड्राइविंग लाइसेंस ले सकता है, सरकारी नौकरी पा सकता है तो फिर चुनाव क्यों नहीं लड़ सकता? विधायक या सांसद क्यों नहीं बन सकता? इसके लिए उन्होंने संसद में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने की बात कही.

कासगंज में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- सेना ने पाकिस्तान को औकात में ला दिया, घर में घुसकर मारा
भोपाल में पलटा सरसों के तेल से भरा ट्रक, मदद करने की जगह लोग तेल लूटते रहे, तब तक क्लीनर की हो गई मौत
Sonarika Pregnancy News: टीवी की ‘पार्वती’ सोनारिका भदौरिया ने शेयर की खुशखबरी, खूबसूरत फोटोशूट से जीता फैन्स का दिल
12 Jyotirlinga : शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है अंतर, क्यों खास माने जाते हैं 12 ज्योतिर्लिंग? जानिए पूरी जानकारी
Galaxy S26 Ultra Upgrades : Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेंगे 3 बड़े अपग्रेड, S25 Ultra से होगा साफ फर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?