CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गजबे है….मौत से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वाह रे डॉक्टर और यह अस्पताल

गजबे है….मौत से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वाह रे डॉक्टर और यह अस्पताल

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून। एक शख्स का एक्सीडेंट हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 5 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की छठे दिन मौत हो गई। लेकिन उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट 5वें दिन ही तैयार कर दी गई यानि एक दिन पहले ही शख्स को पेपर्स में मार दिया गया।

Contents
  • 1 दिन पहले तैयार पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • मृतक के बेटे को हो रही परेशानी

बिहार के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के इस मामले बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग के काम पर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, बिक्रमगंज-नटवार रोड स्थित एसडीओ आवास के पास एक धनगाई के रहने वाले सत्यनारायण गुप्ता के साथ 16 मई को भीषण सड़क हादसा हो गया था।

हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। लेकिन पिछले माह 22 मई को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई।

1 दिन पहले तैयार पोस्टमार्टम रिपोर्ट

सत्यनारायण गुप्ता की 22 मई को मौत हुई, लेकिन उनकी अस्पताल में डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट 21 मई की तैयार कर दी थी। जबकि उनका 22 मई को ही पोस्टमार्टम हुआ, जिसके लिए शव को सदर अस्पताल सासाराम अनुरोध पत्र के साथ भेजा गया था।

सत्यनारायण गुप्ता के बेटे ने उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस से विधिवत रूप से लिखित रसीद के साथ लिया। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें पोस्टमार्टम की तारीख 21 मई यानि मौत से एक दिन पहले की डाली गई थी।

मृतक के बेटे को हो रही परेशानी

इसके बाद जहां एक तरफ मृतक के बेटे को पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलत तारीख लिखने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

प्रधानमंत्री जनधन योजना में उन्हें दुर्घटना बीमा के क्लेम करने में दिक्कत हो रही है। वहीं दूसरी तरफ ये मामला सिविल सर्जन, डीएम, स्वास्थ्य विभाग के सचिव के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव तक पहुंच गया।

पीड़ित मृतक के बेटे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से गलत तारीख की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई है। अब उन्हें इसकी वजह से परेशानी झेलने पड़ रही है। उन्हें पिता के दुर्घटना बीमा के क्लेम करने में भी बाधा हो रही है।

पवन सिंह BJMTUC के जिलाध्यक्ष बने, बधाइयों का लगा तांता
Amit Shah Message : Amit Shah का सख्त संदेश माओवादियों को, सीजफायर नहीं होगा, हथियार डालकर करें आत्मसमर्पण
ताला तोड़ 45 हजार उड़ाने वाला गिरफ्तार, 3 महीने छिपा रहा
जितेंद्र गोगी, गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई…दिल्ली से होगा गैंगस्टर्स का सफाया, तैयार है हिटलिस्ट
37 deaths in 29 days : रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर, 71 घायल; ब्लैक स्पॉट सुधार जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?