CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस पार्षद सहित दुर्ग के नामचीन 10 रसूखदार होटल में जुआ खेलते गिरफ्तार 🛑 दीपक नगर के होटल में लगा रहे थे दांव और पहुंच गई पुलिस

कांग्रेस पार्षद सहित दुर्ग के नामचीन 10 रसूखदार होटल में जुआ खेलते गिरफ्तार 🛑 दीपक नगर के होटल में लगा रहे थे दांव और पहुंच गई पुलिस

By Newsdesk Admin
28/06/2024
Share
Oplus_131072

सीजी न्यूज, 28 जून। दुर्ग जिला के मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीपक नगर के एक होटल में जुआ खेलते शहर के रसूखदार पुलिस के हत्थे चढे़ हैं। पुलिस ने कल रात में होटल के कमरे में जुआ खेलते दुर्ग शहर के 10 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी जुआरी रात से ही मोहन नगर थाने में पुलिस के हिरासत में है पूरी रात इन रसूखदारों को छुड़ाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के फोन घनघनाते रहे किंतु किसी भी रसूखदार की बात पुलिस ने नहीं सुनी। आज सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि मोहन नगर पुलिस व एसीसीयू की टीम ने रात में अचानक दीपक नगर के एक होटल में दबिश दी। इस होटल में लंबे समय से जुआ खिलाने की शिकायत मिल रही थी। बताया जाता है कि होटल को शहर के प्रमुख ज्वेलर्स व्यापारी इस समय संचालित कर रहे हैं। इस बात की सूचना पुलिस को मिल रही थी। कल सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी पुख्ता करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश के बाद रात में घेराबंदी की और जुआ खेलते वार्ड-7 शिक्षक नगर के कांग्रेसी पार्षद मनदीप सिंह भाटिया सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्यवाही कर सभी को रात में ही थाने में बैठा दिया और इस बीच सुबह तक पुलिस की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए शहर के धनाढ्य लोग सक्रिय नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई की दुर्ग शहर में आज जमकर चर्चा हो रही है। आरोपी मनदीप सिंह भाटिया (29 वर्ष) निवासी लुचकी तालाब मान होटल के पास दुर्ग, राहुल बाकलीवाल (26 वर्ष) अमर हाईट्स गंजपारा दुर्ग, हर्ष जैन (22 वर्ष) हटरी बाजार अनाज लाईन दुर्ग, अमन जैन (30 वर्ष) सदर बाजार गांधी चौक दुर्ग, यश बाकलीवान (22 वर्ष) अमर हाईट्स गंज पारा दुर्ग, नितिन जैन (42 वर्ष) बढ़ई पारा, रौनक पाटुटी (23 वर्ष) बनिया पारा दुर्ग, बबलू जैन (21 वर्ष) हटरी बाजार दुर्ग, राज जैन उम्र (30 वर्ष) लुचकी तालाब के पास दुर्ग, सौरभ जैन (24 वर्ष) ऋषभ नगर नवकार भवन दुर्ग हैं।

Raipur Murder Case: मोबाइल और बीड़ी से शुरू हुआ विवाद, तिल्दा में युवक की नृशंस हत्या, दो नाबालिग पुलिस हिरासत में
Good News : दिल्ली राज्य स्तरीय सेन सम्मेलन ने टूटा मिथक, डाक्टर इंजीनियर आईएएस आईपीएस ने लिया समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प, छत्तीसगढ़ से विधायक रिकेश की भी शिरकत, कहा- और मजबूत होगा “विश्वास”
Bilaspur Raipur Highway Accident : सालगिरह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बिलासपुर-रायपुर NH पर ट्रेलर की टक्कर, चार की मौत
Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, गांव में तनाव
पाटन में दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने पेट्रोल छिड़क कर बड़े भाई को जिंदा जलाया, पारिवारिक विवाद में घटना को दिया अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Wife Murder Case
Wife Murder Case : पत्नी की हत्या के बाद हादसे का रूप देने की कोशिश, कोर्ट ने पति को सुनाई उम्रकैद

हत्या कर उसे हादसा या आत्महत्या का रूप…

Finance Company Fraud
Finance Company Fraud : रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7.58 लाख की धोखाधड़ी, कलेक्शन एजेंट पर FIR

भारत फाइनेंस कंपनी के साथ उसके ही कलेक्शन…

Ajit Agarkar BCCI : अगरकर की छुट्टी या एक्सटेंशन! BCCI की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला
Ajit Agarkar BCCI : अगरकर की छुट्टी या एक्सटेंशन! BCCI की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर…

KIA Showroom Manager
KIA Showroom Manager : KIA शो-रूम मैनेजर समेत 2 पर केस, ड्राइवर को 6 दिन रोकने और ₹50 हजार मांगने का आरोप

कोतरा रोड थाना क्षेत्र में कंटेनर ड्राइवर को…

Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो
Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो

रनचेज के दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?