CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 10वीं की छात्रा से अकेले में बोला टीचर- मुझे बॉयफ्रेंड बना ले… फिर की ऐसी हरकत, मच गया हंगामा

10वीं की छात्रा से अकेले में बोला टीचर- मुझे बॉयफ्रेंड बना ले… फिर की ऐसी हरकत, मच गया हंगामा

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

26 जून 2025 :

यूपी के आगरा से टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते को शर्मनाक करने का मामला सामने आया है. यहां एक कोचिंग टीचर ने 10वीं की छात्रा को अप्रोच किया. कहा कि वो उसकी गर्लफ्रेंड बन जाए. फिर छात्रा को बैड टच भी किया. टीचर की हरकत का छात्रा के परिजनों को पता चला तो हंगामा मच गया.

टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता बहुत पवित्र होता है. लेकिन कुछ लोग इसे भी शर्मसार करके रख देते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है. यहां एक स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को उसके कोचिंग टीचर ने कहा- मुझे अपना बॉयफ्रेंड बना ले. फिर उससे अश्लील बातें करने लगा. मौका पाते ही उससे बैड टच भी किया. छात्रा ने डर के कारण कुछ नहीं कहा तो टीचर की हिम्मत और बढ़ गई. फिर उसे रोज परेशान करने लगा.

बाद में तंग आकर छात्रा ने अपने परिजनों को टीचर की ये करतूत बताई, जिसके बाद खूब हंगामा मचा. मामला आगरा के नगला बूढ़ी चौराहा (न्यू आगरा) स्थित एक कोचिंग सेंटर का है. यहां के कोचिंग टीचर पुनीत पर दसवीं कक्षा की एक छात्रा को अपना बॉयफ्रेंड बनाने के लिए लगातार दबाव डालने का आरोप लगा है. छात्रा के मुताबिक, शिक्षक उससे अश्लील बातें करता था और छेड़छाड़ भी करता था. पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

एक्स्ट्रा क्लास के बहाने करता था परेशान

छात्रा न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है. वह 10 वीं की छात्रा है. पिछले 10 महीने से पुनीत के कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही थी. उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से कोचिंग जाने से कतराने लगी थी. पूछने पर बेटी ने बताया कि पुनीत सर उसे एक्स्ट्रा क्लासेस के बहाने अलग से बुलाते हैं. उसके पास बैठकर बैड टच करते हैं. उसने यह भी बताया कि टीचर ने उससे पूछा कि क्या उसका कोई बॉयफ्रेंड है? और जब उसने इनकार किया तो पुनीत ने उसे खुद को बॉयफ्रेंड बनाने के लिए कहा.

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

बेटी की बात सुनकर परिजन सन्न रह गए. तुरंत न्यू आगरा थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी. इसके आधार पर पुलिस ने शिक्षक पुनीत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

अन्य छात्राओं को भी परेशान करने का आरोप

आरोपी शिक्षक पुनीत की उम्र करीब 35 साल है. बताया जा रहा है कि शिक्षक पहले भी अन्य छात्राओं के साथ ऐसी ही हरकतें कर चुका है. लेकिन, उन छात्राओं ने लोकलाज की डर से शिकायत नहीं की.

अक्षय तृतीया के दिन राम दरबार में मूर्तियों की स्थापना, जून में होगी भव्य प्राण प्रतिष्ठा- चंपत राय
Gold Rate Today : सोने का दाम 2,375 गिरकर 91,484 पर आया, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज की कीमत
पत्नी पर ज़हर देने का आरोप, मौत से पहले पति का वीडियो वायरल
Bhagat Katha Controversy : भागवत कथा में कथावाचक की आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अजित पवार का बड़ा बयान, ‘ये किसी की हार…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Facebook Marriage Promise Case
Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Facebook Marriage Promise Case :पुलिस के मुताबिक, पूछताछ…

Woman Fired After Joining
Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !

Woman Fired After Joining :दावा है कि लंच…

AI Safety Rules Warning
AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा

AI Safety Rules Warning :ऑस्ट्रेलिया में कई स्वास्थ्य…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक…

Asian Games 2026 India Medals
Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 India Medals : भारत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?