CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर दौरे से लौटीं महापौर मीनल चौबे, फिर दोहराए गए पुराने वादे — क्या इस बार रायपुर की किस्मत बदलेगी?

इंदौर दौरे से लौटीं महापौर मीनल चौबे, फिर दोहराए गए पुराने वादे — क्या इस बार रायपुर की किस्मत बदलेगी?

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

रायपुर | 26 जून 2025

Contents
  • प्लास्टिक पर बैन, सूखा-गीला कचरा अलग, खुली नालियों पर ढक्कन
  • बारिश और मच्छरों से निपटने का क्या है प्लान?
  • इंदौर की सफाई व्यवस्था का फिर से बेंचमार्क बनने का दावा
  • पहले भी हुए थे दौरे, लेकिन परिणाम रहे शून्य

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने मध्यप्रदेश के इंदौर से अपनी स्वच्छता नवाचार यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को महात्मा गांधी सदन, नगर निगम मुख्यालय में प्रेस वार्ता ली। अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने रायपुर को इंदौर की तर्ज़ पर स्वच्छ बनाने के नए वादे किए।

प्लास्टिक पर बैन, सूखा-गीला कचरा अलग, खुली नालियों पर ढक्कन

महापौर ने कहा कि रायपुर में अब प्लास्टिक के इस्तेमाल पर जल्द प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग कलेक्शन अनिवार्य किया जाएगा, और इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

साथ ही शहर में फैली खुली नालियों को पूरी तरह से कवर करने की योजना बनाई जा रही है। इन कामों की मॉनिटरिंग का ज़िम्मा महिला NGO कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की गाड़ियों की निगरानी के लिए 20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

बारिश और मच्छरों से निपटने का क्या है प्लान?

रायपुर में मानसून के दौरान होने वाला जलभराव, नालियों की ब्लॉकेज और मच्छरों का आतंक हर साल की बड़ी समस्या रही है। महापौर मीनल चौबे ने दावा किया कि प्रशासन ने इस बार अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि शहरभर में ब्लॉक हुई नालियों की पहचान कर उनकी सफाई करवाई जा रही है, और मच्छर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान तैयार किया गया है।

इंदौर की सफाई व्यवस्था का फिर से बेंचमार्क बनने का दावा

महापौर ने कहा कि रायपुर को भी इंदौर की तरह चमकाने का लक्ष्य है। लेकिन रायपुरवासियों के मन में यह सवाल फिर से उठने लगा है—क्या इस बार भी वही पुरानी कहानी दोहराई जा रही है?

पहले भी हुए थे दौरे, लेकिन परिणाम रहे शून्य

यह पहला मौका नहीं है जब निगम प्रतिनिधियों ने इंदौर का दौरा किया हो। इससे पहले पूर्व महापौर के कार्यकाल में भी कई बार इंदौर की सफाई मॉडल को अपनाने की बात की गई। हर बार वादा किया गया कि रायपुर को भी साफ और सुंदर बनाया जाएगा, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई ठोस बदलाव नहीं दिखा।

आज भी शहर के कई हिस्से गंदगी, नालियों के ओवरफ्लो, जलभराव, गड्ढों और मच्छरों से त्रस्त हैं।

Chirayu Yojana : मुख्यमंत्री को धन्यवाद कार्ड देते ही भावुक हुआ माहौल, मुफ्त इलाज के बाद बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
CGBSE Exam Form : हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा फार्म भरने की तारीखें तय, लेट फीस की डेडलाइन भी जानें
छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ Montha Cyclone Effect, अब बढ़ेगी ठंड
Census 2027 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—हर घर तक पहुँचे गणना, एक भी परिवार न छूटे
माधवपुरम, नाहरगढ़ और शिवपुरी…. दिल्ली के विधायकों ने उठाई इन इलाकों के नाम बदलने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?