CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में मोदी बोले-कांग्रेस सरकार में खूब घोटाले हुए, जैसे किचन तक पाइप से पानी पहुंचता है, वैसे अब गैस भी पहुंचेगी….

बिलासपुर में मोदी बोले-कांग्रेस सरकार में खूब घोटाले हुए, जैसे किचन तक पाइप से पानी पहुंचता है, वैसे अब गैस भी पहुंचेगी….

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PM मोदी ने 33 हजार 700 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। इस दौरान मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भर्ती परीक्षाओं में खूब घोटाले हुए। भाजपा सरकार ने घोटालों को लेकर जांच बिठाई। छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही सवांरेंगे।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली व्यवस्था खस्ताहाल थी। लोगों को बिजली नहीं मिलती थी। हमारी सरकार बिजली प्लांट लगा रही है। आपके घरों में जीरो बैलेंस के लिए PM सोलर योजना शुरू की गई है। इसके जरिए आप बिजली बनाकर यूज के साथ बेच भी सकेंगे।

वहीं PM ने कहा कि हमारी सरकार यहां गैस पाइप लाइनें बिछा रही है। घरों में खाना बनाने की गैस अब पाइप से आ पाएगी। जैसे पाइप से किचन में पानी आता है, वैसे ही अब गैस आएगा। हम अभी 2 लाख से ज्यादा घरों में सीधे पाइप से गैस पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

PM ने कहा कि गैस उपलब्ध होने से यहां छत्तीसगढ़ में नए उद्योग लगाना भी संभव हो पाएगा। यानी बड़ी संख्या में यहीं पर रोजगार बनेंगे। गैस पाइप लाइन आने से यहां सीएनजी से गाड़ियां चल पाएंगी। इसका एक और फायदा होगा।

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का मायका है। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्र के पहले दिन मैं यहां पहुंचा हूं। छत्तीसगढ़ की राम भक्ति भी अद्भुत है। यहां रामनामियों ने पूरा शरीर भगवान राम को समर्पित किया है।

मोदी ने भारत माता की जय, मां महामाया और जय जोहार से सभा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 33 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों का घर है, स्कूल है, रोड है, बिजली है, पाइप लाइन है। ये सारे प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुविधा देने वाले हैं। नौजवानों के लिए नए रोजगार बनाने वाले हैं।

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी रविवार को नागपुर के RSS मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे। वे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यहां रहे। उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

AIIMS Job Fraud Case : एम्स में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर 6 लाख की ठगी; ब्लैकमेलिंग का भी आरोप
Share market fraud of Rs 48 lakh : 3% मासिक मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों को बनाया शिकार
Muslim Will Property Law पर हाईकोर्ट की सख्त व्याख्या, वसीयत की सीमा तय, वारिसों का अधिकार सर्वोपरि
Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
CG News “रक्षाबंधन” पर सामान्य अवकाश के स्थान पर अब सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासकीय आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

Vice President Chhattisgarh
Vice President Chhattisgarh : 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में 2 सितंबर को होने वाला एम्स…

Mutation Case
Mutation Case : एसडीएम के स्थगन के बाद भी जमीन का नामांतरण, तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के निर्देश

तखतपुर क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को…

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?