CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डिप्टी CM से बिजली व्यवस्था पूर्णतः सौर ऊर्जा से कराने रत्नावली की पहल 🟢 राज्य सरकार के फंड का दुरूपयोग एवं अधिकारियों की मनमानी, लापरवाही की भी शिकायत

डिप्टी CM से बिजली व्यवस्था पूर्णतः सौर ऊर्जा से कराने रत्नावली की पहल 🟢 राज्य सरकार के फंड का दुरूपयोग एवं अधिकारियों की मनमानी, लापरवाही की भी शिकायत

By Newsdesk Admin
14/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 14 जुलाई। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग, पीएचई, विधि तथा नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव से भेंट में ज्ञापन सौंपकर महत्वपूर्ण मांगें रखी और जनहित में कुछ सुझाव भी दिए हैं।

भाजपा नेत्री रत्नावली ने ज्ञापन में कहा कि भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है, ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ वासियों को सुशासन देखने और अनुभव करने का अवसर मिला है। महतारी वंदन योजना प्रदेश की मातृशक्ति को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक साबित हुई है। वो स्वयं गांव-गांव का दौरा करती रहती हैं और उन्हें हर जगह सरकार की जय जयकार सुनाई देती है। ग्रामीणों को अच्छी सड़कें, शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है, शहरों में भी तमाम बुनियादी सुविधाएं लोगों को मिलने लगी हैं।

सुश्री कौशल ने डिप्टी सीएम को राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, अंबागढ़ चौकी मोहला मानपुर, खैरागढ़, कवर्धा, मुंगेली, धमतरी व अन्य जिलों के अंदरूनी गांवों की पेयजल व्यवस्था, सड़क, स्कूल भवन, अस्पताल आदि जरूरतों से अवगत कराते हुए कुछ जिलों में पदस्थ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही की शिकायत भी पीएचई मंत्री श्री साव से की है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान से कुछ जिलों में पदस्थ पीएचई के अधिकारी जल जीवन मिशन और नल जल योजना के कार्यों में घटिया स्तर के कार्य कराकर हमारी सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ये अधिकारी कांग्रेसी मानसिकता से उबर नहीं पा रहे हैं।

रत्नावली ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को बताया कि कांग्रेस शासित नगरीय निकायों में राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले फंड के दुरूपयोग की शिकायतें भी मिल रही हैं। ऐसे नगरीय निकायों में सरकारी धन की बंदरबांट और दुरूपयोग की जांच कराई जानी चाहिए।रत्नावली कौशल ने सुझाव दिया कि नगरीय निकायों में स्ट्रीट लाईट और प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जन मन योजना जैसी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत बनवाले आवासों में बिजली व्यवस्था पूर्णतः सौर ऊर्जा से कराने की पहल की जाए। इससे बिजली का अपव्यय रुकेगा तथा बिजली चोरी की समस्या भी दूर होगी।

फिर भड़की हिंसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में उपजा बवाल लगातार बढ़ रहा, लाठी डंडों के साथ उतरे सड़क पर, कई गाड़ियां व दुकानों में लगाई आग
नेहरू नगर में महिला ने साड़ी का फंदा बना कर ली खुदकुशी, वजह खंगालने जांच में जुटी पुलिस
Raipur Murder Case : 25 आरोपी आधी सजा काट चुके, 26वां हत्यारा 19 साल बाद पकड़ाया
गोहत्या रोकने पहुंचे युवकों पर जानलेवा हमला, चार घायल – पुलिस पर लापरवाही के आरोप
Maoist Surrender : हिड़मा के चार साथियों समेत 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?