CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जहां गिरा था “झुमका” वहीं पति ने धारदार चाकू से काटी पत्नी की नाक, बेटियों के बयान ने उलझाया मामला…!

जहां गिरा था “झुमका” वहीं पति ने धारदार चाकू से काटी पत्नी की नाक, बेटियों के बयान ने उलझाया मामला…!

By Newsdesk Admin 27/06/2025
Share

सीजी भास्कर 27 जून। एक महिला को उसके ही पति ने बेरहमी से घायल कर दिया। 30 साल की भारती पर उसके पति ओमप्रकाश ने गुरुवार देर रात करीब एक बजे घर में घुसकर हमला किया और धारदार चाकू से उसकी नाक काट दी।

Contents
पिता की क्रूरता का खुलासा27 साल पहले हुई थी शादी

जब भारती खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी, तो बेटी ने तुरंत मां को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर जान बचाई।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र से यह चौकाने वाली घटना सामने आई है। डॉक्टरों का कहना है कि भारती का इलाज चल रहा है, लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

घटना के बाद भारती की बेटी शिखा का आरोप है कि उसके पिता ओमप्रकाश अक्सर शराब पीकर घर आते हैं और मारपीट करते हैं। वह मां और बेटी पर नौकरी करने और पैसे लाकर देने का दबाव बनाते हैं।

खुद कोई खर्च नहीं उठाते, उल्टा जो भी थोड़ा-बहुत कमाते हैं, वह भी छीन लेते हैं। शिखा ने बताया कि इन सब वजहों से उनकी मां ने एक साल पहले ओमप्रकाश से तलाक ले लिया था। लेकिन इसके बावजूद ओमप्रकाश पीछा नहीं छोड़ रहा है। वह बार-बार घर आता है और परेशान करता है।

शिखा का कहना है कि मेरी मम्मी को मेरे जल्लाद पापा से बचा लो। वो हमें जान से मार डालेंगे।

पिता की क्रूरता का खुलासा

वहीं जहां एक ओर शिखा ने पिता की क्रूरता का खुलासा किया। वहीं भारती की बड़ी बेटी आरती का बयान पूरी तरह उल्टा है। आरती का कहना है कि उनकी मां राज नाम के एक युवक के साथ रह रही हैं, जो उम्र में उनके बेटे जैसा है।

आरती का आरोप है कि यही वजह है कि पिता ओमप्रकाश परेशान हैं और उन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। आरती का कहना है कि कोई भी पति अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ नहीं देख सकता।

मेरी मां ने ही ऐसा रास्ता चुना है जिससे परिवार टूट गया। पापा न तो शराबी हैं और न ही मारपीट करते हैं।

27 साल पहले हुई थी शादी

भारती और ओमप्रकाश की शादी को 27 साल हो चुके थे। दोनों की पांच बेटियां हैं। ओमप्रकाश हलवाई का काम करता है और शादी-पार्टी में खाना बनाने जाता है।

उसने दो शादियां की हैं और अब पहली पत्नी के साथ रह रहा है। भारती को एक साल पहले तलाक मिला था और तब से वह किराए के घर में अपनी बेटियों के साथ रह रही थी। लेकिन तलाक के बावजूद ओमप्रकाश का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

Ganja Seized in Raipur : कार में बैठकर तलाश रहे थे खरीदार, पुलिस की घेराबंदी में फंसे तस्कर, रायपुर में 7.55 लाख का गांजा जब्त

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Prostitution Racket Raid : सूचना मिली और जाल बिछ गया, CSP की अगुवाई में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार

Newsdesk Admin 27/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Kharora Road Accident
Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Ganja Seized in Raipur
Ganja Seized in Raipur : कार में बैठकर तलाश रहे थे खरीदार, पुलिस की घेराबंदी में फंसे तस्कर, रायपुर में 7.55 लाख का गांजा जब्त

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Road Accident News Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Surprise Ticket Checking Drive : दक्षिण पूर्व मध्य…

Truck Bike Collision
Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राजधानी से सटे आरंग…

You Might Also Like

Arang Kharora Road Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

08/02/2026
Ganja Seized in Raipur
अपराधछत्तीसगढ़

Ganja Seized in Raipur : कार में बैठकर तलाश रहे थे खरीदार, पुलिस की घेराबंदी में फंसे तस्कर, रायपुर में 7.55 लाख का गांजा जब्त

08/02/2026
Truck Bike Collision
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

08/02/2026
Prostitution Racket Raid
अपराधछत्तीसगढ़

Prostitution Racket Raid : सूचना मिली और जाल बिछ गया, CSP की अगुवाई में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?