CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP मुख्यालय में अब ड्यूटी पर तैनात होंगे मंत्री, क्या होगी जिम्मेदारी?

BJP मुख्यालय में अब ड्यूटी पर तैनात होंगे मंत्री, क्या होगी जिम्मेदारी?

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

बीजेपी ने संगठन में संवाद को और भी बेहतर करने के लिए एक फैसला लिया है. अब बीजेपी मुख्यालय में ड्यूटी पर मोदी सरकार के राज्यमंत्री तैनात होंगे. नए इनीशिएटिव के तहत मोदी सरकार के राज्यमंत्री हफ्ते में 6 दिन सुबह से शाम तक मुख्यालय में ड्यूटी करेंगे.

Contents
  • कौन-कौन कब करेगा ड्यूटी
  • पहल का क्या है मकसद?
  • कॉर्डिनेशन होगा और भी बेहतर

सोमवार से शनिवार प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मोदी सरकार के राज्यमंत्रियों की बीजेपी मुख्यालय में ड्यूटी लगाई गई है. सभी केंद्रीय राज्य मंत्री पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे.क्या होगी राज्यमंत्रियों की जिम्मेदारी?

संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल और बीजेपी कार्यकर्ताओं की सुनवाई का जिम्मा इन सभी राज्यमंत्रियों के जिम्मे होगा. केंद्र सरकार के ये मंत्री बीजेपी संगठन चुनाव और राज्यों के प्रभार में पार्टी पदाधिकारियों की व्यस्तता की भरपाई भी करेंगे.

कौन-कौन कब करेगा ड्यूटी

आज 28 जून को महिला और बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बीजेपी मुख्यालय में दिनभर बैठेंगी. 30 जून को रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ बीजेपी मुख्यालय में होंगे. 1 जुलाई को सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा होंगे. 2 जुलाई को जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गा दास उईके होंगे, 3 जुलाई को सूचना प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन ड्यूटी करेंगे, 4 जुलाई को कोऑपरेटिव राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर बीजेपी मुख्यालय में ड्यूटी पर तैनात होंगे.

पहल का क्या है मकसद?

बीजेपी ने संगठन और सरकार के बीच कॉर्डिनेशन को और अधिक मजबूत करने के लिए एक नई रणनीतिक पहल की शुरुआत की है. इसके तहत ही पार्टी ने अब यह कदम उठाया है. इस दौरान मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और तत्काल समाधान करने की कोशिश करेंगे.

पार्टी नेतृत्व का इस कदम को लेकर मानना है कि यह पहल जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को सीधा संवाद और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा. इससे सरकार की योजनाओं और नीतियों की समझ और पहुंच नीचे तक आसान होगी, वहीं संगठन और सत्ता के बीच बेहतर तालमेल भी स्थापित होगा.

कॉर्डिनेशन होगा और भी बेहतर

इस पहल की शुरुआत 27 जून 2025 से हो गई है. हालांकि, इससे पहले भी कुछ केंद्रीय मंत्री पार्टी मुख्यालय में शाम 3 बजे से 5 बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलते रहे हैं. इस पहल के साथ ही यह परंपरा भी जारी रहेगी. लेकिन अब दिनभर की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं को और बेहतर तरीके से संवाद करने का मौका मिलेगा. बीजेपी इसे एक संगठनात्मक इनोवेशन मान रही है, जिसका मकसद है – पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सरकार तक बिना किसी भी बाधा के पहुंचाना.

संभल में 54 फीट के ताजिया का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, अदालत ने हस्तक्षेप से किया इनकार, बताई ये वजह
MP के सुसनेर से कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल, बोले- मैं संघ के साथ मिलकर काम करता हूं
गर्लफ्रेंड से शादी करा दीजिए माता…’ मंदिर की दानपेटी में चिट्ठी डालकर मांगी मन्नत
आज भाई का था Birthday, सड़क हादसे में 3 बहन-भाई समेत 4 की मौत, खबर सुनते ही माता-पिता का फट गया कलेजा, नहीं रूक रहे आंसू
सावधान …..❗ गोल गप्पे या पानीपुरी से हो सकता है कैंसर का ख़तरा….❓ खाद्य सुरक्षा विभाग ने दी चेतावनी, कहा – पानी पुरी में कुछ ऐसी चीज़ें मिलाई जाती हैं, जिनसे कैंसर का ख़तरा हो सकता है… पढ़िए पूरी खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

Pesticide Inspection : कीटनाशक दुकानों पर छापा, 3 विक्रेताओं को नोटिस

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : खरीफ सीजन में…

India vs Sri Lanka Test : लंका में बजा भारत का डंका! सीरीज में 1-0 की बढ़त
India vs Sri Lanka Test : लंका में बजा भारत का डंका! सीरीज में 1-0 की बढ़त

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट…

Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ में छुट्टी (Raksha…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?