CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM योगी बीजेपी के सदस्य नहीं – अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- केवल चुनाव के लिए…

CM योगी बीजेपी के सदस्य नहीं – अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- केवल चुनाव के लिए…

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Contents
  • अब अगला नंबर गोरखपुर और मथुरा का है- अखिलेश यादव
  • हमारी सरकार आएगी तो गोरखपुर में विकास का गलियारा बनाएंगे- अखिलेश यादव
  • लखनऊ में कई तालाब पर हुआ कब्जा

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर दावा किया है कि हमारे मुख्यमंत्री तो बस चुनाव के लिए है वो बीजेपी (BJP) के सदस्य नहीं है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पता नहीं बीजेपी को क्या हो गया जहां उन्हें जमीन दिखाई दे रही वो वहां कब्जा कर ले रहे हैं और ये हर शहर/जिला में हो रहा है।

शासन-प्रशासन का साथ लेकर कब्जा करने का काम बीजेपी कर रही है। अभी जैसा माता प्रसाद पांडे बड़ा हो रहे थे तो उन्हें रोकने के लिए बुलडोजर और बुलडोजर की बगल में बीजेपी कार्यकर्ता और उनका साथ पुलिस प्रशासन था और उनको समर्थन था वहां के सबसे ऊंचे चुने हुए लोग थे।

सपा चीफ ने सीएम योगी को लेकर कहा कि अगर उन्हें गोरखपुर के लिए कुछ काम करना था तो उन्हें अपनी सबसे पहली घोषणा याद रखनी थी और उन्होंने झांसी में कहा था कि झांसी के साथ गोरखपुर में मेट्रो बनाएंगे।

दिल्ली सरकार के 11 साल और यहां के 9 साल में गोरखपुर में मेट्रो नहीं बनी वो जानते हैं कि गोरखपुर में गोरख धंधा चल रहा. अगर गोरखपुर की सच्चाई सामने आ जाए तो वहां विरासत का नहीं हिरासत का गलियारा बनाना पड़ेगा।

अब अगला नंबर गोरखपुर और मथुरा का है- अखिलेश यादव

पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी मांग है बाजार की कीमत के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए गोरखपुर में और जब उनकी खुद की जमीन का मामला था तो अधिकतम संभव मूल्य पर मुआवजा अपनाया गया और दयावान बनने के लिए वाहवाही भी लूटी।

सच्चाई तो ये है कि कॉरिडोर के नाम पर बहुत बड़ा भाजपाई लूट तंत्र बना हुआ है। इस खेल में कुछ गिने चुने भाजपाई मलाई काट रहे और स्थानीय जनता के साथ ठगी हो रही। अयोध्या, प्रयागराज में बीजेपी लोकसभा हारी अब अगला नंबर गोरखपुर और मथुरा का है।

हमारी सरकार आएगी तो गोरखपुर में विकास का गलियारा बनाएंगे- अखिलेश यादव

सपा मुखिया ने कहा कि उनके अपने सलाहकार को इस्तीफा देना पड़ा पता नहीं किसी से पीछे से हाथ मिलाए हुए थे. वहां कई और छुपे हुए लोग बैठे हैं जो जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ एक्सप्रेसवे और लखनऊ मेट्रो जब बनी तब किसानों को उचित राशि दी गई वो भी सर्कल रेट बढ़ाकर, पुराने लखनऊ में पावर स्टेशन के लिए मार्केट वैल्यू के अनुसार राशि दी गई। हमारी सरकार आएगी तो गोरखपुर में विकास का गलियारा बनाएंगे और वहां का सबसे बड़ा कारखाना समाजवादियों की देन है जो नेता जी ने शुरू कराया था।

लखनऊ में कई तालाब पर हुआ कब्जा

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया लखनऊ में कई तालाब कब्जा हो चुके हैं, सेटेलाइट मैप में जो तालाब दिखाई दे रहे थे 2017 तक वो अब नहीं दिखाई दे रहे। इसकी सही जानकारी के लिए इन्हें अमेरिका जाना पड़ेगा।

सिंहस्थ : 2028 होगा भव्य और ऐतिहासिक… सदानीरा समागम में बोले CM मोहन यादव
राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 7 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, राजधानी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
Naxal Surrender Appeal : नक्सली बोले- गृहमंत्री-मुख्यमंत्री के सामने करेंगे सरेंडर: MMC लीडर अनंत ने कहा- सरकार कुछ दिनों तक ऑपरेशन रोके; साथियों के साथ हथियार डालेंगे
Chhath Spcial Trains : दिवाली-छठ यात्रियों के लिए राहत: लखनऊ मंडल चलाएगा 52 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, बिहार-कोलकाता रूट पर भीड़ कम करने की तैयारी
Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?