CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Thakrey Brothers News : 20 साल बाद मां के साथ मातोश्री पहुंचे राज, उद्धव ठाकरे से बीते चार महीनों में हुई छठी मुलाकात

Thakrey Brothers News : 20 साल बाद मां के साथ मातोश्री पहुंचे राज, उद्धव ठाकरे से बीते चार महीनों में हुई छठी मुलाकात

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share
Thakrey Brothers News
Thakrey Brothers News

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Thakrey Brothers News) अपनी मां के साथ रविवार को शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास ‘मातोश्री’ पहुंचे। खबर है कि ठाकरे परिवार की यह मुलाकात स्नेह भोजन पर हुई।

Contents
  • भावनात्मक मुलाकात, राजनीतिक संदेश Thakrey Brothers News
  • मुलाकातों का बढ़ता क्रम Thakrey Brothers News
  • राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज
  • राज और उद्धव के बीच कब-कब हुई मुलाकात

इस मुलाकात को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि 20 वर्ष बाद राज ठाकरे अपनी मां को लेकर मातोश्री पहुंचे थे। पिछले चार महीने में उद्धव ठाकरे से उनकी यह छठी मुलाकात है। राज का अपनी मां के साथ मातोश्री आना ठाकरे बंधुओं के रिश्तों में एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

भावनात्मक मुलाकात, राजनीतिक संदेश Thakrey Brothers News

राज और उद्धव दोनों बालासाहेब ठाकरे के वारिस माने जाते थे, लेकिन वर्षों पहले शिवसेना (अविभाजित) से अलग होकर राज ठाकरे ने अपनी पार्टी बना ली थी। तब से दोनों भाइयों के रिश्तों में तल्खी बनी रही। लेकिन हाल के महीनों में रिश्तों में जो गर्मजोशी देखी जा रही है, वह केवल पारिवारिक नहीं बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी मायने रखती है।

जानकारी के अनुसार रविवार की यह मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली। जिसमें राज और उद्धव के अलावा दोनों के परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। चर्चा तो यह भी है कि बैठक के दौरान बीएमसी चुनाव और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई।

मुलाकातों का बढ़ता क्रम Thakrey Brothers News

यह पहली बार नहीं है कि दोनों नेताओं ने मुलाकात की हो। पिछले चार महीन में यह छठी बार है जब राज और उद्धव एक-दूसरे से मिले हैं। पहले की मुलाकातें भी कभी मातोश्री में तो कभी राज के घर या अन्य जगहों पर हुई थीं। लेकिन इस बार मां के साथ जाना एक अलग संदेश हो सकता है। राज के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह सिर्फ एक पारिवारिक भेंट नहीं थी, बल्कि ठाकरे परिवार के एक होने की ओर एक और कदम है।

उधर, शिवसेना (उद्धव) के सूत्रों ने कहा कि मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और भविष्य में और भी नजदीकियां देखने को मिल सकती हैं। खबर है कि उद्धव ठाकरे मनसे के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आयोजित होनेवाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज

राज और उद्धव (Thakrey Brothers News) की लगातार हो रही मुलाकातों से राजनीतिक गलियारों में ये अटकलें तेज हो गई हैं कि आगामी चुनाव में मनसे और शिवसेना (उद्धव) के बीच कोई गठबंधन हो सकता है। खासकर मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नाशिक जैसे मराठी मतदाताओं वाले क्षेत्रों में यह गठजोड़ भाजपा और शिंदे गुट के लिए एक नई चुनौती पेश कर सकता है।

अगर ठाकरे बंधु एक होते हैं तो महाराष्ट्र की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश कर सकती है। यह केवल एक चुनावी समीकरण नहीं बल्कि मराठी मतदाताओं को एकजुट करने का प्रयास भी माना जा रहा है। हालांकि ठाकरे बंधू गठबंधन पर चुप्पी साधे हैं।

राज और उद्धव के बीच कब-कब हुई मुलाकात

  • 5 जुलाई 2025: मराठी भाषा रैली में दोनों भाई एक ही मंच पर आए
  • 27 जुलाई 2025: राज, उद्धव के जन्मदिन पर मातोश्री पहुंचे
  • 27 अगस्त 2025: उद्धव, राज के घर गणेशोत्सव में शामिल हुए
  • 10 सितंबर 2025: फिर औपचारिक मुलाकात हुई
  • 5 अक्टूबर 2025: संजय राऊत के पारिवारिक समारोह में दोनों बंधुओं में गुप्त बैठक
  • 12 अक्टूबर 2025- राज अपने परिवार के साथ मातोश्री पहुंचे

Kartarpur Corridor Demand: भगवंत मान ने केंद्र से की गुहार – श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला जाए रास्ता
Election Fraud Allegations : देवेंद्र यादव का आरोप- वोट चोरी कर बनी BJP सरकार, पार्टी ने कहा- जनता का अपमान
Congress Training : राहुल गांधी CG के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को देंगे रणनीति क्लास
Bihar Election Thanks Dinner: जेपी नड्डा के डिनर में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, अमित शाह की मौजूदगी में हुई अनौपचारिक रणनीति चर्चा
छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, डिप्टी सीएम शर्मा के निर्देश पर कड़ा एक्शन प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

Bilaspur Tiranga Yatra
Bilaspur Tiranga Yatra : महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली

Bilaspur Tiranga Yatra : कार्यक्रम में महापौर पूजा…

India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव
India-Afg T20 Series : BCCI ने जारी किया शेड्यूल, 13 सितंबर से होगी भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन…

Bastar School Building Crisis
Bastar School Building Crisis : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 3 साल से स्कूल भवन का इंतजार

Bastar School Building Crisis :शिक्षकों का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?