CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh BJP Meeting : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की रणनीतिक बैठक, संगठन-सत्ता में समन्वय का संदेश

Chhattisgarh BJP Meeting : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की रणनीतिक बैठक, संगठन-सत्ता में समन्वय का संदेश

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share
Chhattisgarh BJP Meeting
Chhattisgarh BJP Meeting

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को भाजपा कार्यालय में करीब आठ घंटे तक चली मैराथन बैठक (Chhattisgarh BJP Meeting) ने सियासी हलचल तेज कर दी है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में यह बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक (Chhattisgarh BJP Meeting) के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस बना रहा, लेकिन 10 अप्रैल को संभावित नामों की घोषणा की चर्चा जोरों पर है। अचानक मंत्रियों को बुलावा भेजे जाने और बंद कमरे में हुई इस बैठक के बाद राजनीतिक अटकलों को बल मिला है।

बैठक में नगरीय निकायों के महापौर, निगम मंडलों के नव नियुक्त अध्यक्षों और अन्य नेताओं को सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की सीख दी गई। साथ ही कहा गया कि आम जनता के काम में तेजी लाई जाए और सरकार की सकारात्मक छवि बनी रहे।

इसी कड़ी में मंगलवार शाम रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन (Chhattisgarh BJP Meeting) में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा की आज की ताकत उस समय की नींव पर खड़ी है जब पार्टी के पास सिर्फ दो सांसद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की सफलता को और मजबूत करने की अपील की।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन और प्रशिक्षण संस्था है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपातकाल के दौर की याद दिलाते हुए जनसंघ और भाजपा के इतिहास को पढ़ने की सलाह दी। कुल मिलाकर, इस बैठक और सम्मेलन से भाजपा ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन-सत्ता में सामंजस्य को प्राथमिकता दी जा रही है, और आगामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रणनीति अंतिम रूप में है।

Big success for ‘Drug-Free India’ campaign : पहली बार पकड़ा गया ‘जिहादी ड्रग’
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा आज दिलाएंगे शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 17
38 शख्सियतों को भास्कर इमर्जिंग स्टार अवॉर्ड:समाज सेवा, शिक्षा-स्वास्थ्य और राजनीति के क्षेत्र में हासिल किया खास मुकाम
NIA की छत्तीसगढ़ में छापेमारी, बस्तर के बीजापुर जिले में 3 स्थानों पर चल रही कार्रवाई
MEMU Train Services Restored: बोरतलाव-दरेकसा सेक्शन में काम पूरा, 13 मेमू ट्रेनें फिर से शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?