CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंटरवल में सर ने मेरे साथ…, छात्रा से अश्लील हरकत, रोते-रोते सुनाई आपबीती

इंटरवल में सर ने मेरे साथ…, छात्रा से अश्लील हरकत, रोते-रोते सुनाई आपबीती

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share
Theft Allegation
Theft Allegation

सीजी भास्कर​, 02 सितम्बर। गुरु/शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है। मगर क्या हो, अगर यही गुरु अपनी मर्यादाएं भूल जाए? (Madhya Pradesh) मध्य प्रदेश के भिंड में एक स्कूल टीचर ने चौथी क्लास की छात्रा से ऐसी हरकत की, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

Contents
  • किताबें रखने दूसरी सूनी क्लास में भेजा
  • इंटरवल में छात्र-छात्राएं चले गए थे बाहर
  • शराब के नशे में था टीचर सराफत खान

उसने इंटरवल पर चौथी कक्षा की छात्रा को दूसरे क्लास रूम में बहाने से भेजा, जहां कोई भी मौजूद नहीं था। इसके बाद वहां पहुंचकर गलत हरकत की।

छात्रा रोते हुए घर पहुंची और मां और परिजन को टीचर सराफत खान की करतूत की जानकारी दी। फिर मामला थाने तक जा पहुंचा।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में जांच जारी है। घटना दबोह थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है।

किताबें रखने दूसरी सूनी क्लास में भेजा

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी के स्कूल का आज दूसरा दिन था। वह घर पर रोते हुए आई। उसने मुझे बताया कि सराफत सर ने उसे किताबें रखने के लिए दूसरे कक्ष में भेजा।

वहां पहुंचने पर सर ने मुझे पीछे से आकर पकड़ लिया और गलत हरकत करने लगे। इसके बाद बेटी डर गई और बुखार आ रहा है, कह कर रोते हुए घर आई।

इधर, आरोपी टीचर मौके से भाग गया।

इंटरवल में छात्र-छात्राएं चले गए थे बाहर

जिस समय ये घटना हुई उस समय इंटरवल के दौरान सभी छात्र-छात्राएं बाहर चले गए थे।

बच्ची की मां ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर मैंने पति के साथ बच्ची को थाने भेजा। खबर मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और विरोध जताया।

शाम 4 बजे महिला थाना प्रभारी क्रांति राजपूत भिंड से पहुंची। उन्होंने छात्रा के बयान लिए।

शराब के नशे में था टीचर सराफत खान

जब स्कूल में छात्रा क्लास रूम में पढ़ाई कर रही थी, तभी शिक्षक ने बगल की सूनी क्लास में छात्रा को किताबें रखने भेजा।इसी समय पीछे से शिक्षक आया और उसने बेड टच किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर सराफत खान शराब के नशे में था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी टीचर अक्सर शराब पीकर स्कूल आता है।

इसके कुछ वीडियो भी सामने हैं, जिनमें आरोपी के साथी टीचर उसे समझाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के अनुसार, आरोपी की पत्नी और बच्चे भी उसके शराब पीने से अत्यधिक परेशान रहते हैं।

Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा
माता के दरबार में ‘तांडव’! चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भगृह में पुजारी पर बरसे थप्पड़, CCTV में कैद हुई घटना
नगरीय निकाय चुनाव BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, अजय और देवेंद्र होंगे अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार
Viral: बॉस से दुखी होकर टॉयलेट पेपर पर लिखा ऐसा इस्तीफा, लोगों का भर आया दिल
ईद पर बरेली में सुरक्षा कड़ी : 1359 मस्जिदें, 170 ईदगाह और 2350 पुलिसकर्मी तैनात…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?