CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BMO accused of misbehaving with patient : समाज ने हटाने की मांग की तो बचाव में उतरे स्वास्थ्य कर्मी

BMO accused of misbehaving with patient : समाज ने हटाने की मांग की तो बचाव में उतरे स्वास्थ्य कर्मी

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जून। गरियाबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग के खण्ड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. प्रकाश साहू पर मरीज से अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है. सुपेबेड़ा निवासी टंकधर आडील का आरोप है कि बीएमओ ने दवा मांगने पर अभद्र व्यवहार और थप्पड़ मारने की धमकी दी. जिसके बाद एक ओर समाज ने बीएमओ को हटाने की मांग तक कर दी है. (BMO accused of misbehaving with patient)

Contents
  • दवा और सुविधा में कटौती का खामियाजा भुगत रहा स्वास्थ अमला
  • देवभोग में डॉक्टरों की कमी : BMO accused of misbehaving with patient

वहीं अब देवभोग ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मचारी बीएमओ के बचाव में उतर गए हैं. स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को एसडीएम को  ज्ञापन सौंपते हुए आरोपों को निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है. उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

एसडीएम को दिए पत्र में बताया गया कि बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू अपने शासकीय दायित्व का निर्वहन निष्ठा, समर्पण और सकारात्मक भाव से कर रहे हैं. उन्होंने हमेशा मरीजों के हित, कर्मचारियों के मार्गदर्शन और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए काम किया है.

काम बंद की करने की दी चेतावनी : BMO accused of misbehaving with patient

स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि बिना पर्याप्त तथ्यों के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है. ऐसे आधारहीन आरोपों से अधिकारियों का मनोबल टूट रहा है और शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है.कर्मचारियों ने टंकधर आडिल की शिकायत की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कराने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि जांच पूरी होने तक एकपक्षीय कार्रवाई या भविष्य में अस्पताल परिसर में शासकीय कार्य में बाधा डालने पर विकासखंड के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी कार्य बंद/धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.

दवा और सुविधा में कटौती का खामियाजा भुगत रहा स्वास्थ अमला

दरअसल, पिछले एक दशक तक सुपेबेड़ा में किडनी पीड़ितों को पर्याप्त दवा, जांच एवं स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही थी. लेकिन पिछले एक साल में निःशुल्क दवाओं की उपलब्धता में भारी कटौती की गई है. इस अचानक हुए कटौती को मरीज स्थानीय स्तर पर कोई खेल समझ बैठे हैं. आडील के साथ उठे विवाद भी इसी दवा कटौती का एक हिस्सा है. अडील अपनी पीड़ित पत्नी के लिए दवा की मांग करते आ रहा था. दवा नहीं मिलने पर अडील ने डॉक्टरों पर दवा बेचने का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी.

देवभोग में डॉक्टरों की कमी : BMO accused of misbehaving with patient

बता दें कि साल भर पहले तक देवभोग अस्पताल में डॉक्टरों की पर्याप्त संख्या थी. 8 से ज्यादा डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे. लेकिन संविदा डॉक्टरों की वापसी के बाद स्थिति यह है कि अस्पताल में अब संख्या आधी रह गई है.

Leader of Opposition : छह महीने की खींचतान के बाद भी टला फैसला, 23 को खुलेगा पत्तों का खेल
Durg Police Transfer : दुर्ग पुलिस में बड़ा बदलाव – दो थाना प्रभारियों का तबादला, प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम
IPL betting racket busted in Durg : 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल ऐप से चल रहा था ऑनलाइन नेटवर्क
मई की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-भिलाई-बिलासपुर में जोरदार आंधी-बारिश
हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए रची गहरी साजिश, पुलिस ने किया बेनकाब, छह गिरफ्तार..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg School Drug Case
Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Durg School Drug Case : कांग्रेस ने चेतावनी…

Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी की मौत

Bhilai Road Accident : पुलिस का कहना है…

172 करोड़ के ओवरटाइम घोटाले में पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी की रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ी, सिंडिकेट से होगी आमने-सामने पूछताछ

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के 172…

Raipur Minor Drivers
Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग

Raipur Minor Drivers : यातायात पुलिस ने कहा…

भाटापारा-हथबंध में तीसरी लाइन कार्य के चलते 22-23 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?