CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तानी लड़के-लड़की की लाशें जैसलमेर बॉर्डर के पास मिलीं, प्यास से मौत या लव स्टोरी का एंगल? जांच में जुटीं एजेंसियां

पाकिस्तानी लड़के-लड़की की लाशें जैसलमेर बॉर्डर के पास मिलीं, प्यास से मौत या लव स्टोरी का एंगल? जांच में जुटीं एजेंसियां

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

राजस्थान के जैसलमेर जिले से लगे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेतीले टीलों पर एक युवक और किशोरी के शव मिले. दोनों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई. शुरुआती जांच में दोनों के प्रेमी युगल होने और भूख-प्यास से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन यह रहस्य बरकरार है कि वे भारत में कैसे पहुंचे और क्या उनकी मौत के पीछे कोई गहरी साजिश छुपी है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला जैसलमेर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट तनोट व साधेवाला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10 से 12 किमी अंदर भारतीय क्षेत्र की है. साधेवाला गांव के चरवाहों ने शनिवार की शाम रेतीले टीलों पर युवक और एक लड़की के शव देखे. दोनों के शव करीब चार पांच दिन पुराने लग रहे हैं. दोनों के पास पाकिस्तानी मोबाइल सिम व पाकिस्तान आई कार्ड मिले हैं, जिससे दोनों के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि हुई है. दोनों की उम्र 20 साल से कम बताई जा रही है.

प्रथम दृष्टया दोनों के भूख प्यास से मौत की आशंका जताई जा रही है. यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों हिंदू प्रेमी प्रेमिका हैं और पाकिस्तान में हो रहे अत्याचारों से तंग आकर भारत आए होंगे. फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि दोनों यहां कैसे पहुंचे. घटनास्थल पर पुलिस और BSF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की. पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को रामगढ़ मोर्चरी में रखवाया है. अब पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. दोनों पाकिस्तान से आये हैं या पहले से भारत में मौजूद थे, इसका भी खुलासा नहीं हुआ है.

गजेसिंह का गांव के पास से गुजर रहे चरवाहे ने दोनों के शव देखे थे, और सूचना तनोट पुलिस स्टेशन में दी. पुलिस ने इसकी सूचना BSF को दी. पुलिस और BSF के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा जांच पड़ताल शुरू की. दोनों पाकिस्तान के निवासी हैं. दोनों के पास से पाकिस्तानी सिम, ID कार्ड व अन्य दस्तावेज भी मिले हैं. युवक का नाम 18 वर्षीय रवि कुमार है. वहीं लड़की 15 साल की है. दोनों के प्रेमी प्रेमिका होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है. दोनों पाकिस्तान से यहां कैसे पहुं भागकर कैसे पहुंचे यह खुलासा नहीं हो पाया है.

पूरे मामले को लेकर अफसरों ने क्या बताया?

BSF महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने बताया कि जैसलमेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10 से 12 किमी अंदर सादेवाला क्षेत्र में एक युवक युवती के शव मिले हैं, उनके पास पाकिस्तान सिम कार्ड व पाकिस्तानी आइडेंटिटी कार्ड आदि मिले हैं. ये दोनों प्रेमी युगल हो सकते हैं, लेकिन अभी ये खुलासा नहीं हो पाया है कि ये दोनों पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसे हैं या भारत में पहले से मौजूद थे. फिलहाल हमने पूरे सीमा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया है, लेकिन पूरे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाक सीमा से भारतीय सीमा में घुसने के कोई साक्ष्य व पद चिह्न नहीं मिले हैं. हम FRO से भी संपर्क कर उनसे भी दोनों के संबंध में जानकारी मांग रहे हैं. BSF अपने स्तर पर गहन जांच पड़ताल कर रही है.

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि दोनों पाकिस्तानी यहां सीमा के निकट कैसे पहुंचे, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है. शव 4 से 5 दिन पुराने हैं. दोनों के शवों को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया है. अब पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा. संभवत: भूख प्यास से मौत का कारण ही सकता है या कोई और ये तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा.

Big News : Air India की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, तिरुवनंतपुरम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
Khan Sir Controversy : फायरिंग मामले में नामजद होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें, जांच के दायरे में आए चर्चित शिक्षक
India Refined Fuel Exports : फ्यूल निर्यात एक साल के उच्चतम स्तर पर, यूरोप और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी मांग
बाघिन ‘मौसी’ की ममता! 3 साल तक टी-28 ने मां की तरह पाले बहन के 3 बच्चे, ट्रेन दुर्घटना में मां की हुई थी मौत
पटाखा दुकान में भीषण आग, दम घुटने से 5 की मौत; दो सगे भाई भी शामिल..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Scrap Mafia : बीएसपी के लोहे की लूट जारी! विधायक रिकेश सेन की पहल पर छावनी में पांडेय कबाड़ी के गोदाम पहुंची पुलिस
BSP Scrap Mafia : बीएसपी के लोहे की लूट जारी! विधायक रिकेश सेन की पहल पर छावनी में पांडेय कबाड़ी के गोदाम पहुंची पुलिस

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से कथित तौर पर…

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची (Chhattisgarh Voter Registration) से कटे नाम दोबारा जुड़वाने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक महीने का विशेष अभियान शुरू
Chhattisgarh Voter Registration : वोटर लिस्ट से नाम गायब? अब घर बैठे जुड़वाएं, 17 साल वालों के लिए भी मौका

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची (Chhattisgarh Voter Registration) से…

Chhattisgarh Government Jobs : 10 हजार की नौकरी देकर बेरोजगारों से क्रूर मजाक कर रही साय सरकार : कांग्रेस
Chhattisgarh Government Jobs : 10 हजार की नौकरी देकर बेरोजगारों से क्रूर मजाक कर रही साय सरकार : कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में रोजगार मेले (Chhattisgarh Government Jobs) को…

Anjali Arora Kangana Ranaut Controversy : ‘मेरी इमेज खराब करने में कंगना का हाथ’, 'कच्चा बादाम गर्ल' ने बयां किया दर्द
Anjali Arora Kangana Ranaut Controversy : ‘मेरी इमेज खराब करने में कंगना का हाथ’, ‘कच्चा बादाम गर्ल’ ने बयां किया दर्द

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत…

Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy : ‘5 साल बहुत झेला’, नाना के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा- मेरे लिए ईवल डेड
Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy : ‘5 साल बहुत झेला’, नाना के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा- मेरे लिए ईवल डेड

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन (Tanushree Dutta…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?