CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big News : Air India की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, तिरुवनंतपुरम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Big News : Air India की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, तिरुवनंतपुरम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

By Newsdesk Admin
22/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के चलते आज सुबह आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने मुंबई से उड़ान भरी थी। इस घटना ने यात्रियों और एयरलाइंस के अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट मुंबई से रवाना हुई थी और तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही थी। बम की धमकी मिलते ही, फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई और इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए।

आपको बता दें कि सुबह एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट संख्या AI657 ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरी। फ्लाइट ने सुबह साढ़े 9 बजे टेकऑफ किया था जबकि कुछ समय बाद ही, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें फ्लाइट में बम होने की जानकारी दी गई। इस सूचना के बाद अधिकारी तुरंत सतर्क हो गए और आपातकालीन प्रोटोकॉल को तुरंत लागू किया गया। लैंडिंग के बाद सीधे आइसोलेशन-बे में ले जाया गया। वहीं धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को तुरंत तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया। एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग के लिए सभी तैयारियां की गईं और फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।

आइसोलेशन-बे में विमान की पूरी तरह से जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने विमान के चारों ओर सख्त घेरा बना लिया था। फ्लाइट के लैंडिंग के तुरंत बाद, यात्रियों और क्रू मेंबर्स को विमान में ही बने रहने के निर्देश दिए गए हालांकि धीरे धीरे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फ्लाइट में बम की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच शुरू कर दी। इसमें बम निरोधक दस्ते समेत अन्य सुरक्षा दल शामिल हैं। विमान के अंदर और बाहर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है। यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। उन्हें सावधानीपूर्वक विमान से उतारा गया है।

पाक नागरिकों के वीजा पर रोक, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश, CCS मीटिंग में कई बड़े फैसले
बेलगावी कांग्रेस अधिवेशन में ऐसे पोस्टर का विरोध, आनन फानन उतारे गए, नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब, भड़की बीजेपी
भिलाई के रिटायर्ड पुलिस अफसर कल्याण एसोसिएशन का बढ़ेगा दायरा, स्थापना दिवस समारोह में हुआ निर्णय
Tiger Movement in Bastar: बाजावंड में फिर दिखे बाघ के ताजा निशान, गांव के आसपास बढ़ी सतर्कता
छत्तीसगढ़ में मामला सुलटाने के नाम पर 2.40 लाख मांगे, SP ने ASI और Head Constable को किया Suspend
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?