CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नान घोटाला केस में ACB को राहत: पूर्व मैनेजर की महिला मित्र की याचिका खारिज, 1.60 करोड़ की संपत्ति पर सवाल

नान घोटाला केस में ACB को राहत: पूर्व मैनेजर की महिला मित्र की याचिका खारिज, 1.60 करोड़ की संपत्ति पर सवाल

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून |

छत्तीसगढ़ में नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में हुए घोटाले के आरोपी पूर्व मैनेजर शिवशंकर भट्‌ट की महिला मित्र और ब्यूटी पार्लर संचालिका की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। महिला ने ACB के केस दर्ज करने के बाद आरोप तय करने के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका लगाई थी।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने माना है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका ने नान के पूर्व मैनेजर की अवैध कमाई को निवेश करने का षडयंत्र किया है।

ACB-EOW ने की थी पूर्व मैनेजर के ठिकानों पर छापेमारी

दरअसल, नागरिक आपूर्ति निगम में घोटाले की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो और ईओडब्ल्यू ने नान के मुख्यालय समेत कई अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पूर्व मैनेजर शिवशंकर भट्‌ट के आवास सहित अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी थी।

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि भट्ट ने 3.89 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाई थी, जो उसकी वास्तविक आय से कई गुना अधिक थी।

अवैध कमाई को निवेश करने महिला मित्र ने किया षडयंत्र

ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला कि पूर्व मैनेजर शिवशंकर भट्ट की महिला मित्र मधुरिमा शुक्ला ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसने उसकी अवैध कमाई को निवेश कर षडयंत्र किया है। लिहाजा, उसे भी सहआरोपी बनाया गया।

एसीबी ने जांच के दौरान मधुरिमा के पास से 1.60 करोड़ की संपत्ति बरामद किया। जबकि उसकी आय मात्र 24 लाख रुपए थी। इस मामले में चार्जशीट पेश होने के बाद स्पेशल कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ई), 13(2) और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत आरोप तय किए हैं। जिसके खिलाफ मधुरिमा ने हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी।

महिला ने कहा- आरोप गलत, ब्यूटी पार्लर से हुई आय

आरोपी महिला मधुरिमा ने हाईकोर्ट में प्रस्तुत अपनी याचिका में बताया कि उसे सुनियोजित तरीके से फंसाया गया है। उसके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह तथ्यहीन हैं। उसने ब्यूटी पार्लर के व्यवसाय से संपत्ति जुटाई है। उसने किसी तरह का अवैध काम नहीं किया है और न ही किसी के पैसे निवेश किए हैं।

कोर्ट ने कहा- षड्यंत्र में सक्रिय भूमिका के संकेत

इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एसीबी से दस्तावेज मंगाए। जिसके बाद दस्तावेजों का परीक्षण कराया गया। जिसकी जांच के बाद पाया कि मधुरिमा के पास 1.60 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली। जबकि उसकी कुल वैध आय सिर्फ 24.74 लाख थी।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने माना कि उसने शिवशंकर भट्‌ट की अवैध कमाई को अपने नाम से निवेश कर षड्यंत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है। ऐसे में उसकी याचिका खारिज की जाती है।

Chhattisgarh Assembly Sunday Session : 25 साल में पहली बार रविवार से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र
वन विभाग की कार्रवाई: शिकार करते 5 आरोपी पकड़े, पक्षी और गिलहरी बरामद
Youth attacked with knife in Jashpur : नाबालिग की हत्या: सुनसान जगह ले जाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार
New GST Impact : पैदल ही बाजार पहुंचे सीएम साय, महिला उपभोक्ता ने बताया कितना हुआ फायदा
Bhilai Buldozer Action : भिलाई साक्षरता चौक के पास 18 अवैध दुकानों पर निगम ने चलाया बुलडोजर, कई बार दी जा चुकी थी नोटिस, ढाई एकड़ जमीन हुई कब्जा मुक्त, दुकान से जूते लेकर भागे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

Raipur Independence Day Celebration
Raipur Independence Day Celebration : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, हॉर्स शो और महिला बैंड ने मोहा मन

Raipur Independence Day Celebration :शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति…

Independence Day Cultural Program
Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति

Independence Day Cultural Program :स्कूली विद्यार्थियों की इन…

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?