CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Asia Cup 2025 : फिर टकराएंगे भारत-पाकिस्तान! इस दिन से शुरू हो सकता है एशिया कप 2025

Asia Cup 2025 : फिर टकराएंगे भारत-पाकिस्तान! इस दिन से शुरू हो सकता है एशिया कप 2025

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share
Asia Cup 2025
Asia Cup 2025

सीजी भास्कर, 30 जून : एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने सितंबर में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें इस बार एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने हो सकती हैं। एशिया कप 2025 को लेकर अब तस्वीर साफ होती जा रही है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव की वजह से यह आशंका थी कि शायद इस बार दोनों देशों के बीच मुकाबला नहीं होगा। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि क्रिकेट मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखी जा सकती है।

10 सितंबर से हो सकता है आगाज (Asia Cup 2025)

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ACC एशिया कप 2025 के आयोजन के लिए पूरी योजना तैयार कर रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि टूर्नामेंट 10 सितंबर से शुरू हो सकता है। ACC जुलाई के पहले सप्ताह में एशिया कप का पूरा शेड्यूल जारी कर सकता है। इस बार इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले सकती हैं।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें एशिया कप 2025 में शामिल हो सकती हैं। पिछली बार 2023 का एशिया कप पाकिस्तान ने आयोजित किया था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते मुकाबले श्रीलंका में हाईब्रिड मॉडल के तहत कराए गए थे।

इस बार बढ़ सकती है टीमों की संख्या (Asia Cup 2025)

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस बार ACC की योजना एशिया कप में अधिक टीमों को शामिल करने की है। इसके लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड (UAE) ने भी दिलचस्पी दिखाई है। वहीं, नेपाल की टीम भी क्वालिफायर में भाग लेकर अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

भारत इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकता है। लेकिन पाकिस्तान टीम की भारत यात्रा पर अभी तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में एक बार फिर हाईब्रिड मॉडल की चर्चा तेज हो गई है, जिससे दोनों टीमों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

हाईब्रिड मॉडल पर हो सकता है आयोजन

2023 की तरह 2025 का एशिया कप (Asia Cup 2025) भी हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जा सकता है। इसमें अगर भारत मेजबान होता है, तो पाकिस्तान की टीम अपने मुकाबले किसी तीसरे देश में खेलेगी। वहीं अगर पाकिस्तान मेजबान बना, तो भारत भी न्यूट्रल वेन्यू पर अपने मैच खेलेगा।

आईसीसी ने भी इस मॉडल को मंजूरी दी है ताकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबले बिना किसी राजनीतिक अड़चन के संपन्न हो सकें। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह राहत भरी खबर है कि भारत-पाकिस्तान की टक्कर एक बार फिर देखने को मिल सकती है।

IND A vs BAN A Semifinal :  फाइनल में पहुंची बांग्लादेश, सुपर ओवर में भारत ने किया हार का सामना
CG Big News : केंद्रीय खेल मंत्री जैवलिन थ्रो खिलाड़ी के प्रतिभा के हुए कायल, सरगुजा के विजय यादव ने 68 मीटर भाला फेककर दिखाया दम, केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को सराहा
GT vs SRH : अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी काम ना आई, SRH प्लेआफ की रेस से बाहर
Ranji Trophy : करुण नायर की टीम में हुई वापसी, इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद रहेंगी नजरें
IND vs SA : धर्मशाला टी20 शुभमन गिल के लिए आखिरी मौका! प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Liquor Shops
Chhattisgarh Liquor Shops : शराब पीने वालों को झटका! सरकार ने बदला नियम, इस तारीख से लागू होगा नया फैसला

Chhattisgarh Liquor Shops :विभाग के मुताबिक, प्रीमियम दुकानों…

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?