CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साली-साढू के कहने पर मम्मी जी…’, लखनऊ के मास सुसाइड केस में खुला राज, कपड़ा कारोबारी ने लिखी ये बात

साली-साढू के कहने पर मम्मी जी…’, लखनऊ के मास सुसाइड केस में खुला राज, कपड़ा कारोबारी ने लिखी ये बात

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और 16 साल की बेटी संग सुसाइड कर लिया था. अब इस केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतक कारोबारी का सुसाइड नोट मिला है. इसमें उन्होंने अपनी साली और साढू पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लिखा- मम्मी के पास काफी प्रॉपर्टी है. उनसे कई बार लखनऊ में साथ में शिफ्ट होने के लिए कहा, लेकिन दीदी के कहने पर मम्मी नहीं आईं.

मामला अशरफाबाद इलाके का है. यहां कपड़ा कारोबारी शोभित रस्तोगी (48) ने अपनी पत्नी शुचिता (45) और 16 वर्षीय बेटी ख्याति के साथ जहर खा लिया. सोमवार सुबह करीब 5 बजे ख्याति ने अपनी चाची को फोन कर बताया कि मम्मी-पापा की तबीयत ठीक नहीं है, जल्दी आइए. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया. शोभित के भाई शेखर रस्तोगी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने तीनों को बेहोशी की हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे अंदेशा है कि जहरीला पदार्थ खाया गया. पुलिस को फ्लैट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें शोभित ने साफ-साफ लिखा है कि वे बैंक लोन की वजह से बेहद परेशान थे और उसे चुका नहीं पाने की स्थिति में आत्महत्या कर रहे हैं. इसी में उन्होंने साली और साढू का जिक्र किया है.

पुलिस ने बताया- व्यापारी की पत्नी शुचिता नेपालगंज की रहने वाली थीं. शोभित ने सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी के पास काफी प्रॉपर्टी है. उनसे कई बार लखनऊ में साथ में शिफ्ट होने के लिए कहा, लेकिन दीदी के कहने पर मम्मी नहीं आई. मम्मी का व्यवहार अब अच्छा नहीं है. दीदी ने मम्मी को रुपए भी देने से मना कर दिया. दीदी मम्मी को लखनऊ नहीं आने देती हैं. सुसाइड नोट में कारोबारी की पत्नी शुचिता ने अपने भाई की नेपाल में हत्या का भी जिक्र किया है. शुचिता ने अपने जीजा विवेक को लेकर कई सवाल खड़े किए. उसने आगे लिखा- बहुत बैंक लोन हो गया. कोई मदद नहीं करता है. सब लोग स्वार्थी हैं.

रिकवरी एजेंट वसूली का दबाव बना रहे थे

पुलिस ने बताया- शोभित के ऊपर 45 से 50 लाख का लोन था. जिसकी एक-दो किस्त बाउंस होने की वजह से शोभित परेशान हो गए थे. रिकवरी एजेंट भी फोन पर और घर आकर वसूली का दबाव बनाने लगे थे. इस वजह से कई दिनों से उलझन चल रही थी, लेकिन किसी को कुछ बता नहीं पा रहे थे. पिछले दो दिन तक उन्होंने आत्महत्या करने की प्लानिंग की. इसके बाद सोमवार को परिवार के साथ सुसाइड कर लिया.

आधार कार्ड से पता चलेगा कर्ज का अमाउंट

पुलिस ने बताया- घटनास्थल से तमाम साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. शोभित के आधार कार्ड की जानकारी की जा रही है. इससे कर्ज के सही एमाउंट का पता चल सकेगा. इसके अलावा किससे कितना लोन लिया है, इसकी भी सही जानकारी हो सकेगी. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

अंतरिक्ष में भी ड्रैगन का बोलबाला…! 5 दिनों में चीन ने लॉन्च किए दो रॉकेट, जानें क्या होगा फायदा
Winter Weaves Jaipur: गुलाबी नगरी में सजी सर्दियों की बुनाई, देशभर के कारीगरों को मिला मंच
Leopard Attack Safari: बन्नेरघट्टा सफारी में बड़ा हादसा – बस की खिड़की पर झांक रही महिला पर तेंदुए का हमला
अयोध्या राम जन्मभूमि में आज पहुंचेगा राम दरबार, मंदिर निर्माण अंतिम चरण पर, जानें नया अपडेट
आगरा में राणा सांगा जयंती पर करणी सेना की रैली में हंगामा, पुलिस को देख कार्यकर्ताओं ने निकालीं तलवार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?