CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मेरठ हत्याकांड: मुस्कान के पेट में पल रहा बच्चा किसका? सौरभ, साहिल या किसी और का… मृतक के भाई ने की ये मांग

मेरठ हत्याकांड: मुस्कान के पेट में पल रहा बच्चा किसका? सौरभ, साहिल या किसी और का… मृतक के भाई ने की ये मांग

By Newsdesk Admin 08/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। Uttar Pradesh News: पति सौरभ राजपूत के कत्ल के इल्जाम में मेरठ की जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी मां बनने वाली है. बीते दिन उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया था. मुस्कान की गर्भावस्था की पुष्टि होने पर मृतक सौरभ के परिजन हैरान हैं. मामले में सौरभ के भाई बबलू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि अगर मुस्कान के पेट में पल रहा बच्चा उनके भाई सौरभ का निकला, तो वे उसे जरूर अपनाएंगे.

बबलू का कहना है कि लेकिन इससे पहले बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके कि बच्चा सौरभ का है मुस्कान के प्रेमी साहिल शुक्ला का. बबलू का साफ कहना है कि यह जानना बेहद जरूरी है कि मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा सौरभ का है, साहिल का है या किसी तीसरे का.

मालूम हो कि मुस्कान और सौरभ की 6 साल की बेटी है. सौरभ और मुस्कान के परिवार वाले उसपर अपना-अपना दावा जता रहे हैं. जहां सौरभ के परिवार ने बच्ची को सौंपने की मांग की है वहीं, मुस्कान के परिजन बच्ची को किसी भी कीमत पर सौरभ के परिजनों को देने से इनकार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रही मुस्कान का डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण किया था, जिसमें उसकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली. जेल प्रशासन ने मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को पत्र लिखकर महिला डॉक्टर भेजने का अनुरोध किया था. बीते सोमवार को जिला अस्पताल से महिला डॉक्टरों की टीम जेल पहुंची और मुस्कान का मेडिकल परीक्षण किया गया. जिसके बाद खुद सीएमओ अशोक कटारिया ने मुस्कान की प्रेग्नेंसी कन्फर्म की.

गौरतलब है कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की थी. दोनों ने सौरभ के शव के टुकड़े किए और उन्हें एक ड्रम में सीमेंट के साथ भर दिया. हत्या के बाद दोनों हिमाचल भाग गए थे, जहां जाकर मंदिर में शादी की और हनीमून भी मनाया. हनीमून से लौटते वक्त दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सौरभ हत्याकांड का खुलासा हुआ.

जेल में अलग-अलग बंद हैं मुस्कान और साहिल

पिछले दिनों खबर आई थी कि जेल में मुस्कान सिलाई सीख रही है, जबकि साहिल खेती का काम सीख रहा है. दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात की इजाजत मांगी थी, लेकिन अब तक वे अपनी शादी का कोई प्रमाण नहीं दे पाए हैं. ऐसे में जेल प्रशासन ने दोनों की मुलाकात की इजाजत नहीं दी. फिलहाल, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुस्कान की देखरेख की व्यवस्था भी की जा रही है.

जेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल मुस्कान की तबीयत बिल्कुल ठीक है और उसे कोई गंभीर समस्या नहीं है. हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुस्कान की हालत जेल में बिगड़ गई है, लेकिन मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने इस बात को साफ तौर पर खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि मुस्कान न केवल स्वस्थ है, बल्कि नशे के लक्षण भी अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं.

You Might Also Like

Vande Mataram Protocol : वंदे मातरम पर नए नियम, अब राष्ट्रगान के बराबर सम्मान, अपमान करने पर होगी जेल

Big question on Chrome ! क्या Google चुपचाप आपके कंप्यूटर में डाउनलोड कर रहा 4GB की AI फाइल?

Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

Online betting racket busted :नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, ‘तीन पैनल 777’ से खेल चल रहा था

Phoolbasan Yadav kidnapping case : कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, सुशील आनंद शुक्ला का हमला

Newsdesk Admin 08/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Grain Storage : धमतरी का डंका, विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना में रचा इतिहास

सीजी भास्कर, 07 मई : छत्तीसगढ़ के धमतरी…

Chhattisgarh Revenue News : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क

सीजी भास्कर, 07 मई : छत्तीसगढ़ की साय…

PM Janman Yojana : वनांचल में ‘अस्पताल’ पहुंचा ग्रामीणों के द्वार, मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी संजीवनी

सीजी भास्कर, 07 मई : छत्तीसगढ़ के दूरस्थ…

IPL 2026 Raipur : नवा रायपुर में आईपीएल, मुख्य सचिव ने अफसरों संग सुरक्षा को लेकर किया मंथन

सीजी भास्कर, 07 मई : नवा रायपुर के…

Chhattisgarh Education : शिक्षा के आसमान में छत्तीसगढ़ की बेटियों की ऊंची उड़ान, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा

सीजी भास्कर, 07 मई : छत्तीसगढ़ की बेटियां…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Vande Mataram Protocol : वंदे मातरम पर नए नियम, अब राष्ट्रगान के बराबर सम्मान, अपमान करने पर होगी जेल

07/05/2026
टेक्नोलॉजीदेश-दुनियाफीचर्ड

Big question on Chrome ! क्या Google चुपचाप आपके कंप्यूटर में डाउनलोड कर रहा 4GB की AI फाइल?

07/05/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

07/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Online betting racket busted :नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, ‘तीन पैनल 777’ से खेल चल रहा था

06/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?