CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस MLA आरिफ मसूद के पत्र का असदुद्दीन ओवैसी ने दिया जवाब, ‘दुनिया में कोई ऐसा माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जिसके…’

कांग्रेस MLA आरिफ मसूद के पत्र का असदुद्दीन ओवैसी ने दिया जवाब, ‘दुनिया में कोई ऐसा माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जिसके…’

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

22 मई 2025 :

Asaduddin Owaisi News Today: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की ओर से लिखे पत्र का जवाब दिया है. उन्होंने वक्फ कानून के खिलाफ तेलंगाना के वारंगल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भोपाल के विधायक हैं, हमारे छोटे भाई हैं. उन्होंने खत लिखा कि आप सरकार के डेलिगेशन में जा रहे हैं तो एमपी के मंत्री (विजय शाह) ने हमारी सेना की बेबाक बेटी (कर्नल सोफिया कुरैशी) के बारे में अनाप-शनाप कह दिया. आप सरकार से पूछ लीजिए कि उन्होंने इस पर क्या किया, क्योंकि आप विदेश जाएंगे तो ये सवाल किए जाएंगे तो आपके पास क्या जवाब होगा’

ओवैसी ने इस पर बोलते हुए कहा, “दुनिया में कोई ऐसा माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जिसके सवाल का जवाब अल्लाह और उसके रसूल के सदके में असदुद्दीन ओवैसी न दे, तो मैं जवाब दे सकता हूं.” उन्होंने आरिफ मसूद के पत्र का जवाब देते हुए आगे कहा, “आपकी पार्टी के भी नेता जा रहे हैं न, हमसे ही पूछ रहे हैं. कोई बोल रहा है कि आप बीजेपी सांसदों के साथ क्यों जा रहे हैं? तो क्या संसद में हम उनके साथ नहीं बैठते? मेरा हाल तो ऐसा हो गया है, जैसे गरीब की जोरू, सबकी भाभी बन हुई है.”

‘असदुद्दीन ओवैसी बेबाकी से बोलता है’

उन्होंने कहा, “अगर सरकार ने उन्हें डेलिगेशन में मौका दिया है तो इसका मतलब है कि वह जानती है कि असदुद्दीन ओवैसी बेबाकी से बोलता है. वो लोग भी ये दिल से मानते हैं, लेकिन जुबान से इकरार नहीं करते, वो अलग बात है.” उन्होंने साफ किया कि वह हर मंच पर हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं और उन्हें किसी का डर नहीं.

चंदोला में हुए बुलडोजर एक्शन पर क्या बोले ओवैसी?

इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद के चंदोला में हुए बुलडोजर एक्शन पर ओवैसी ने कहा, “गुजरात में बीजेपी 1998 से सत्ता में है. 25 साल से सत्ता में है. अहमदाबाद के चंदोला तलाब पर 30-40 साल से हिंदू-मुसलमान साथ रहते हैं. 4-8 हजार झोपड़ी और घरों को तोड़ दिया और कहा गया कि यहां बांग्लादेशी निकले हैं. ये गरीब कहां जाएंगे, इस देश में गरीबों का क्या होगा.” उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी बताकर गरीबों के घर तोड़ना ठीक नहीं है.

डेलिगेशन के साथ कहां-कहां जाएंगे ओवैसी?

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत केंद्र सरकार ने कुछ डेलिगेशन ग्रुप बनाए हैं, जिनमें से एक डेलिगेशन में ओवैसी का भी नाम शामिल है. ये डेलिगेशन सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जैसे देशों में जाकर भारत का पक्ष रखेगा. इसका मकसद वहां ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई को सामने लाना और पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करना है. यह अभियान भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत करने और गलत प्रचार का खंडन करने के लिए चलाया जा रहा है.

Agra में अतुल सुभाष जैसा केस… पत्नी से परेशान IT कंपनी के मैनेजर ने रोते हुए बनाया वीडियो और दे दी जान
Ukraine Russia War : यूक्रेन ने स्टॉर्म शैडो और ड्रोन से रूस के ऊर्जा ठिकानों को हिलाया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर चोरी छिपे घुसने की कोशिश में दुर्ग छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
असदुद्दीन ओवैसी के कांवड़ यात्रा वाले बयान पर VHP का पलटवार, ‘जिहादी और विधर्मी लोग नकली हिंदू…’
Jammu Kashmir: अनंतनाग के बिजबेहरा सड़क हादसे में युवा क्रिकेटर समेत 2 की मौत, शोक की लहर 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी, शरीर को गिद्ध की तरह नोचा, शरीर के कई हिस्सों में ब्लीडिंग, रूह कंपा देने वाली घटना, दुष्कर्म कर पहुंचा घर, शराब पी और सो गया…..जूनियर डॉक्टर की जानें दर्द भरी दास्तान

11/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

CG Breaking : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, शुक्रवार से रहेंगे छत्तीसगढ़ में, नक्सल ऑपरेशन पर बनेगी रणनीति, अन्य राज्यों के अफसर भी होंगे शामिल, ‘नियद-नेल्लानार’ पर होगी बात

20/08/2024
देश-दुनिया

Iran India LPG Tanker : ईरान ने भारत जा रहे दो एलपीजी जहाजों को दी मंजूरी, होर्मुज में फंसे टैंकरों के लिए बढ़ी राहत की उम्मीद

14/03/2026
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ी, AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, हालत गंभीर

26/12/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?