CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पीएम मोदी लेंगे G7 समिट में हिस्सा, कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने फोनकर दिया न्योता…

पीएम मोदी लेंगे G7 समिट में हिस्सा, कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने फोनकर दिया न्योता…

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 मई |

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने जी7 शिखर सम्मेलन को लेकर भारत को निमंत्रण भेजा है. उन्होंने पीएम मोदी को फोन कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.”

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “गहरे जन-जन संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के मार्गदर्शन में नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे. शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है.” इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कनाडा के साथ रिश्तों में तल्खी आने की वजह से भारत को जी-7 समिट में शामिल होने का न्योता नहीं भेजा जाएगा.

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली कनाडाई सरकार इस साल 15-17 जून को अल्बर्टा के कनानास्किस रिसॉर्ट में G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रही है. जिसमें वैश्विक चुनौतियों जैसे रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है. जी7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के अलावा यूरोपीय संघ हिस्सा लेता है.

कांग्रेस ने कहा था कि अगर कनाडा में जी-7 बैठक में भारत को आमंत्रित नहीं किया जाता है तो ये एक बड़ी कूटनीतिक चूक होगी. साल 2023 में कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2023 में खालिस्तान समर्थक अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खियां बढ़ गई थी.

रायपुर पॉश कॉलोनी में बुजुर्ग की अशोभनीय हरकत, महिलाओं की सैंडल के साथ…वीडियो वायरल..
हाई कोर्ट ने माओवाद जांच के मामले में NIA को दी खुली छूट, शिक्षक ने लगाया था गंभीर आरोप
दिल्ली में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान होते ही भिलाई के इस विधायक समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी, जानिए कौन हैं दिल्ली की CM और भिलाई से उनका क्या रहा है नाता…? मीडिया में अचानक नाम चलने से रेखा ने मान लिया था कि “वो नहीं हो सकती हैं CM”
स्वतंत्रता दिवस पर मांस बैन विवाद: ओवैसी, पवार और ठाकरे ने जताया विरोध
भिलाई सुपेला फ्लाईओवर पर ई-सायकल को कार ने मारी ठोकर, सायकल चकनाचूर, दोनों सवार घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते, केंद्रीय मंत्री ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। देश में पेट्रोल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?