सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर । बलरामपुर जिले के रनहत पुलिस चौकी क्षेत्र के चितमां गांव के कदौरा में दो दिनों से लापता 35 वर्षीय वसीम का शव के एक हिस्से के रूप में सिर झाड़ियों के पास गड्ढे में दफन मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। (Missing Youth Murder Case)
यह भी पढ़ें : Theft Case : चौकीदार ने ही रची चोरी की साजिश, भाई संग पार की मशीन, फिर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी
झाड़ियों के पास गड्ढे में मिला मानव सिर : Missing Youth Murder Case
वसीम पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। इसी बीच 4 अक्टूबर को गांव के पास झाड़ियों में एक गड्ढे से मानव सिर मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें : Mahasamund Girl Murder Case : 18वें जन्मदिन के बाद लापता छात्रा की हत्या

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अब वसीम के शरीर के बाकी हिस्से की तलाश कर रही है। मामले (Missing Youth Murder Case) में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह और इसमें कौन-कौन शामिल है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
पुलिस आसपास के इलाकों में कर रही तलाश
फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में भी तलाश और पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें :Gangrel Robbery Case : गंगरेल बांध के पास चाकू दिखाकर लूट, 2 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए, कैश-मोबाइल बरामद
ख़बरें और भी हैं : Korba King Cobra Rescue : रिसार्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट का किंग कोबरा


