सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर । रायपुर के सड्डू स्थित प्रिंस ढाबा में नगर निगम की टीम एक बार फिर जांच के लिए पहुंची है। टीम ढाबे में खाने-पीने की चीजों के साथ साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही है। (Raipur Prince Dhaba Inspection)
यह भी पढ़ें : Bilaspur Suicide Case : नगर निगम के सब इंजीनियर की फांसी पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद
साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण : Raipur Prince Dhaba Inspection
निगम की टीम खाद्य सामग्री की स्थिति और ढाबे में स्वच्छता व्यवस्था की जांच कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद निगम की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

जनशिकायत के बाद निगम ने किया था औचक निरीक्षण
बता दें कि प्रिंस ढाबा पर इससे पहले भी नगर निगम की कार्रवाई हो चुकी है। फरवरी 2026 में जनशिकायत के बाद जोन-9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ढाबे का औचक निरीक्षण किया था।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Sweet Shop Raid : गंदगी के बीच बन रही थी बर्फी, श्रीराम स्वीट्स पर कार्रवाई
सड़क पर गंदगी मिलने पर हुआ था 8 हजार का ई-चालान : Raipur Prince Dhaba Inspection
उस दौरान ढाबे के सामने सड़क पर गंदगी मिलने पर स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के मामले में संचालक का 8 हजार रुपए का ई-चालान किया गया था। निगम अधिकारियों ने दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।
यह भी पढ़ें : Raigarh Food Inspection : रायगढ़ में मिठाई दुकानों पर पहुंची टीम, खोवा-कलाकंद समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
इस बार जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी स्थिति
अब एक बार फिर निगम की टीम ढाबे पहुंची है। फिलहाल अधिकारी जांच कर रहे हैं और कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस बार क्या स्थिति सामने आई।
यह भी पढ़ें : Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री
ख़बरें और भी हैं :Takhatpur Sweet Shop Fire : स्वीट्स दुकान में भीषण आग, दमकल पहुंचने से पहले सबकुछ राख


