CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Bar License Cancellation: रायपुर में 7 बार और 7 रेस्टॉरेंट्स पर गिरी गाज, एसएसपी ने लिखा पत्र

Raipur Bar License Cancellation: रायपुर में 7 बार और 7 रेस्टॉरेंट्स पर गिरी गाज, एसएसपी ने लिखा पत्र

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share

रायपुर। राजधानी में ड्रग्स केस और कथित न्यूड पार्टी मामले के बाद पुलिस ने अब सख्ती दिखाते हुए (Raipur Bar License Cancellation) की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात शराब परोसने और तय समय के बाद खाना उपलब्ध कराने वाले बार और ढाबों पर सीधा शिकंजा कसा गया है।

Contents
    • ड्रग्स केस और न्यूड पार्टी के बाद पुलिस सख्त
  • सात बारों पर लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश
    • सात ढाबों और रेस्टॉरेंट्स पर गुमास्ता लाइसेंस कार्रवाई
    • पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई पर नजर

ड्रग्स केस और न्यूड पार्टी के बाद पुलिस सख्त

हाल ही में ड्रग्स क्वीन समेत छह लोगों की गिरफ्तारी और न्यूड पार्टी मामले में सात लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस ने शहरभर में निगरानी बढ़ा दी। इसी कड़ी में रविवार रात 12 बजे के बाद मरीन ड्राइव, विधानसभा वीआईपी रोड और महासमुन्द रोड जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में छापेमारी की गई। इस दौरान कई रेस्टॉरेंट्स और बार तय समय सीमा के बाद भी खुले मिले, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। (Raipur Bar License Cancellation)

सात बारों पर लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर सात बारों के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है। इनमें नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब (रॉयल स्ट्रीट बार), ओटीआर क्लब (होटल फ्लोरेन्स), द सिमर्स लाउन्ज, मोका, जूक पब, हाईपर क्लब और शेमरॉक जार्डन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी जगहों पर रात 12 बजे के बाद शराब परोसी जा रही थी। खासतौर पर आईपी क्लब और जूक पब के खिलाफ पहले भी देर रात तक शराब परोसने की शिकायतें आ चुकी थीं। (Raipur Bar License Cancellation)

सात ढाबों और रेस्टॉरेंट्स पर गुमास्ता लाइसेंस कार्रवाई

नगर निगम कमिश्नर को भेजे गए अलग पत्र में सात रेस्टॉरेंट्स और ढाबों के गुमास्ता लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई है। इनमें शेफ किचिन रेस्टॉरेंट (मरीन ड्राइव), कैफे केप वाइस (मरीन ड्राइव), एम.पी. किचन (जोरा), स्नोबैरी आईसलैण्ड (मरीन ड्राइव), शाबा ढाबा (विधानसभा रोड आमासिवनी), राजू ढाबा (महासमुन्द रोड) और प्रिंस फैमली ढाबा (विधानसभा रोड) शामिल हैं। ये सभी रेस्टॉरेंट्स आधी रात के बाद भी ग्राहकों को भोजन परोसते पाए गए।

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई पर नजर

पुलिस का मानना है कि देर रात तक खुले रहने वाले बार और रेस्टॉरेंट्स में असामाजिक गतिविधियों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में (Raipur Bar License Cancellation) जैसी कार्रवाई जरूरी है। प्रशासन अब कलेक्टर और नगर निगम की रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला लेगा।

पॉश सोसाइटी में बवाल… बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर दबंगों का हमला, महिलाओं-बुजुर्गों से की अभद्रता
Congress Campaign In Surajpur : सूरजपुर में कांग्रेस संगठन को धार देने पहुंचे मनोज गुप्ता, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
शराब घोटाला के प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट में रद्द, जिस मेडिकल ग्राउंड पर हाईकोर्ट ने दी थी जमानत वही गलत हुई साबित
पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान: जूते की माला पहनाने से खैरागढ़ में भारी आक्रोश!
Chhattisgarh Gambling Case : डबरी पार में चल रहा था अवैध जुआ अड्डा, पुलिस ने मारा छापा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?