CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलाईगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत: चुनावी रंजिश में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, 4 से ज्यादा घायल..

बिलाईगढ़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत: चुनावी रंजिश में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, 4 से ज्यादा घायल..

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मार्च |

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चुनावी रंजिश में बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दो परिवारों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 से अधिक लोग घायल हैं। घटना बिलाईगढ़ थाना इलाके के अलीकुद तालगांव की है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वाले की पहचान गणेश्वर चंद्रा के रूप में हुई है। एक पक्ष से संजय चंद्रा और परमेश्वर चंद्रा घायल है। दूसरे पक्ष से पटेल परिवार में राजू पटेल और अशोक पटेल घायल है। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।

चुनावी रंजिश है घटना की वजह

पिछले दिन हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गणेश्वर चंद्रा परिवार से परमेश्वर चंद्रा पंच का चुनाव लड़ रहा था। इस दौरान उसी वार्ड में रहने वाला अवल पटेल परिवार मतदाता था। चंद्रा परिवार को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस हार का आरोप उन्होंने पटेल परिवार पर लगाया।

जिसको लेकर बीच-बीच में विवाद हो रहा था। एक मार्च को अवल पटेल ने गाली-गलौज की सूचना पर बिलाईगढ़ पुलिस को दी थी। जिसके बाद गणेश्वर चंद्रा के खिलाफ बिलाईगढ़ पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत केस दर्ज किया था।

5 से अधिक लोग हिरासत में

जिसके बाद 5 मार्च को दोनों पक्ष मेंं खूनी संघर्ष हो गया। दो परिवारों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडा और टंगिया से हमला किया। जिससे गणेश्वर चंद्रा की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय भी मौके के लिए रवाना हो गए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Police Sexual Harassment Maharashtra : डाक्टर ने हथेली पर लिखे नोट में दो पुलिसवालों पर दुष्कर्म का आरोप लगा दे दी जान
रायपुर: डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी – परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उड़ाए पैसे
हैदराबाद में महादेव सटोरियों को पकड़ने गई दुर्ग टीम को स्थानीय पुलिस ले गई थाना 🛑 बिना सूचना टीम ने डाली रेड, भिलाई का एक युवक चौथी मंजिल से कूदा, हालत गंभीर
Chhattisgarh Waqf Board Notice: रायपुर की पुरानी बस्ती में वक्फ बोर्ड द्वारा तीन हिंदू परिवारों को भेजे गए eviction नोटिस
Chhattisgarh Assembly : विधानसभा में धान खरीदी पर तीखा टकराव, किसानों के आंकड़ों को लेकर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

सीजी भास्कर, 29 जून। आयुष्मान भारत योजना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?