CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मुझे आपसे डर नहीं लगता’ वंदे भारत ट्रेन में पीएम मोदी से बोली बच्ची, जानें कैसा था प्रधानमंत्री का रिएक्शन?

‘मुझे आपसे डर नहीं लगता’ वंदे भारत ट्रेन में पीएम मोदी से बोली बच्ची, जानें कैसा था प्रधानमंत्री का रिएक्शन?

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 मई |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (06 जून, 2025) को जम्मू-कश्मीर दौरे पर थे. पीएम मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला.

पीएम मोदी ने इन स्कूल के बच्चों के साथ सवाल जवाब भी किए. बच्चों ने प्रधानमंत्री से कई सवाल पूछे और पीएम मोदी ने उनके जवाब भी दिए. इसी दौरान एक बच्ची ने पूछा कि हमें किसी से बात करने में या बोलने में हिचकिचाहट होती है तो उसे कैसे कम करें? इस पर पीएम ने कहा, अगर मेरे साथ इतनी बात कर लेती हो तो हिचकिचाहट काहे की ये तो आपके दिमाग में भर गया है तो बच्ची ने बड़ी मासूमियत से कहा, “आपके सामने नहीं…” इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि अच्छा मेरे से डर नहीं लगता है और वो खूब हंसते हैं. साथ में बच्चे भी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं.

पीएम मोदी ने बच्चों से पूछे सवाल

वंदे भारत ट्रेन में बच्चों के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उनसे सवाल पूछे. उन्होंने पूछा, आप में से कितने लोग हैं जो पहली बार ट्रेन में बैठे हैं. इस पर कई बच्चों ने अपने हाथ उठाए. पीएम मोदी ने कहा, काफी लोग हैं और वंदे भारत वाले तो सभी पहली बार ट्रेन में बैठे हैं. इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी को गीत भी सुनाए. एक बच्ची ने कश्मीरी गाना भी सुनाया. प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा, हम बचपन से सुनते आए हैं कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तो ये रेलवे से भी जुड़ना चाहिए न.

पीएम मोदी ने बताया बचपन में उनका क्या था लक्ष्य?

एक कश्मीरी बच्ची ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि जब आप छोटे थे तो आपके जीवन का लक्ष्य क्या था? प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देते हुए कहा, कोई लक्ष्य नहीं था, बस देश के लिए जीना और उसकी सेवा करना ही लक्ष्य था. फिर इसी बच्ची ने पूछा कि सर हम पढ़ने लगते हैं तो हमें नींद आ जाती है और आप इतना काम करते हैं तो आपको नींद नहीं आती. पीएम मोदी इस बच्ची से कहते हैं, नींद तो आती है और देखिए बेटा, नींद आना बुरा नहीं है. अभी जो विज्ञान कह रहा है कि कितना ही काम क्यों न हो, कितना ही तनाव क्यों न हो लेकिन 6 से 7 घंटे सोना ही चाहिए लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि क्लास में टीचर पढ़ा रहे हैं और आप सो रहे हैं.

पीएम मोदी ने बच्चों को दी ये सीख

इसके अलावा एक बच्ची ने उनसे कहा कि सर आप कुछ ऐसा बताएं जो हम अपने जीवन में उसे उतार सकें. पीएम मोदी कहते हैं, मैदान में जब कोई खिलाड़ी खेलता है और लोग चौके और छक्के की मांग करते हैं लेकिन खिलाड़ी क्या करता है… वो उस तरफ ध्यान नहीं देता, उसने जो तय किया है वही करता है. इसी तरह आपको भी जीवन में एक चीज तय करनी चाहिए कि मुझे जीवन में ये काम करना है. लेकिन फिर उसी पर फोकस करना चाहिए ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी ने कुछ कह दिया तो अपना लक्ष्य भूल जाओ. जो तय किया है बस उसी में खप जाना चाहिए.

पार्किंग विवाद बना जानलेवा हमला: चाकू से युवक पर वार, दो आरोपी गिरफ्तार
गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया, फिर काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, मां बोली- वो मेरे बेटे के पीछे…
गाजियाबाद में शुरू हो रही एडवांस केमिकल लेबोरेटरी, फूड से लेकर सीमेंट और खाद तक की होगी जांच
Jaunpur Woman Attack on Man Private Part: शादीशुदा महिला ने युवक को बुलाकर चाकू से किया हमला, वाराणसी रेफर
गिरफ्तार प्रोफेसर अली खान को अंतरिम जमानत, लेकिन जांच रहेगी जारी, SC ने कहा- अभिव्यक्ति की आजादी, लेकिन अभी ही टिप्पणी क्यों…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Major action by Durg Police
उर्स से पहले दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन : सघन चेकिंग में 7 धारदार हथियार के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 17 मई। उर्स कार्यक्रम के दौरान…

Congress’s trumpet against inflation : 17 से 20 मई तक प्रदेशभर में चार दिवसीय आंदोलन

Congress's trumpet against inflation

Naxalite families protest against the government : नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Naxalite families protest against the government

Virat Kohli
Virat Kohli : 35 की उम्र के बाद भी नहीं थम रहा विराट का तूफान, आईपीएल में फिर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

सीजी भास्कर, 17 मई। आईपीएल 2026 में विराट…

ChatGPT introduces new finance feature : अब बैंक अकाउंट और खर्चों पर रखेगा नजर

ChatGPT introduces new finance feature

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराजनीतिराज्य

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, पत्थरबाजी में कई घायल

29/08/2025
Maharashtra Politics
देश-दुनिया

Maharashtra Politics : देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की साथ की तस्वीर से सियासी गलियारों में हलचल

04/12/2025
देश-दुनिया

विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी के बयान पर अब दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

10/05/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

Rajasthan Road Accident: एक हफ्ते में 50 मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, सड़क सुरक्षा पर मांगी रिपोर्ट

05/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?