CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » One Click Single Window System : 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपये का छग में निवेश करेंगी कंपनियां, 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

One Click Single Window System : 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपये का छग में निवेश करेंगी कंपनियां, 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share
One Click Single Window System
One Click Single Window System

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2 के उद्घाटन (One Click Single Window System) पर संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का राष्ट्रीय केंद्र बनने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति रोजगार और आर्थिक समृद्धि पर केंद्रित है। “हम अपने राज्य को नक्सल प्रभावित अतीत से बाहर निकालकर देश का सबसे गतिशील औद्योगिक और तकनीकी हब बना रहे हैं।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 प्रमुख कंपनियों से प्राप्त 1 लाख 23 हजार 73 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के लिए उन्हें इनविटेशन टू इन्वेस्ट पत्र सौंपा, जिससे 20 हजार 627 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय हब का दर्जा (One Click Single Window System)

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 को मंजूरी दी है, जो राज्य को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक और ई-कॉमर्स हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस नीति से निवेशकों को आकर्षित करने के साथ-साथ सस्ती भंडारण सुविधाओं का विस्तार होगा। ड्राई पोर्ट और इनलैंड कंटेनर डिपो की स्थापना से किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को आधुनिक लॉजिस्टिक सपोर्ट मिलेगा।

One Click Approval से उद्योग स्थापना होगी आसान (One Click Single Window System)

निवेशकों के लिए मुख्यमंत्री ने “वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0” लॉन्च किया, जिसमें सभी अनुमतियाँ, विभागीय स्वीकृतियाँ और सब्सिडी एकीकृत रूप से आनलाइन मिलेंगी। यह पारदर्शी और तेज प्रक्रिया निवेशकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करेगी और Ease of Doing Business को नई ऊंचाई देगी।

रेल, जलमार्ग और एयर कार्गो से जुड़ेगा छत्तीसगढ़

रावघाट-जगदलपुर, कोठागुडेम-किरंदुल और खरसिया-परमालकसा रेललाइन परियोजनाओं के साथ-साथ संबलपुर-नवा रायपुर जलमार्ग और सक्रिय एयर कार्गो सेवाएं अब प्रदेश को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी से जोड़ रही हैं। यह अधोसंरचना सुधार औद्योगिक विकास को और गति देगा।

बस्तर और सरगुजा में विकास की नई सुबह

बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्र अब विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। 90,000 से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और 40,000 को रोजगार दिया गया है। बस्तर दशहरा को अंतरराष्ट्रीय मान्यता और तीरथगढ़ ग्लास ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट्स इसे पर्यटन हब में बदल रहे हैं। आदिवासी उद्यमियों को सब्सिडी व रॉयल्टी रिइंबर्समेंट से प्रोत्साहन मिल रहा है।

Chhattisgarh DA Hike – IAS और IPS अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते में 58% तक बढ़ोतरी, जुलाई से लागू आदेश
Ram Mandir Donation Theft : कांग्रेस का हमला, BJP पर लगाया ‘रामजी को बेचने’ का आरोप
Drinking Water Management : पेयजल व्यवस्था पर डिप्टी सीएम अरुण साव के सख्त तेवर, धमतरी के ईई निलंबित
Property Tax Survey Raipur : मकान के नाम पर दुकान, अब हर संपत्ति की होगी जांच
Wild Bison Poaching Chhattisgarh : अर्जुनी परिक्षेत्र में गौर का शिकार, वनरक्षक को डीएफओ ने किया निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?