CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sonthi Village Greening : सोंठी गांव बना ‘ग्रीन मॉडल’: बंजर जमीन को महिला शक्ति और मनरेगा से बदली हरियाली में

Sonthi Village Greening : सोंठी गांव बना ‘ग्रीन मॉडल’: बंजर जमीन को महिला शक्ति और मनरेगा से बदली हरियाली में

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share
Sonthi Village Greening
Sonthi Village Greening

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : कभी वीरान और बंजर रहा सोंठी गांव (Sonthi Village Greening) आज हरियाली की मिसाल बन गया है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सोंठी में एक समय बंजर पड़ी भूमि अब हरियाली से आच्छादित हो गई है। यह बदलाव सिर्फ मिट्टी की सतह पर नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सोच, जीवनशैली और सामुदायिक एकता की परतों में भी देखा जा सकता है।

इस प्रेरणास्पद परिवर्तन की शुरुआत हुई गांव (Sonthi Village Greening) की जनसभा में लिए गए उस फैसले से, जिसमें यह ठाना गया कि गांव की बंजर भूमि को हरियाली में बदला जाएगा। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में वृक्षारोपण और भूमि सुधार का कार्य शुरू किया गया। इसके लिए 17.61 लाख रुपये की स्वीकृति मिली, जिसमें मजदूरी मद में 14.08 लाख और सामग्री मद में 3.53 लाख रुपये खर्च किए गए।

इस कार्य ने न केवल पर्यावरण को संजीवनी दी, बल्कि रोजगार का भी सृजन किया। कुल 5718 मानवदिवस के सृजन से 43 परिवारों के 175 मजदूरों को 12.08 लाख रुपये की मजदूरी मिली। गड्ढा खुदाई, पौधरोपण, जल प्रबंधन और पौधों की देखरेख में पारदर्शिता और तकनीकी निगरानी का पूरा ध्यान रखा गया।

इस कार्य की खास बात रही, रिमझिम महिला संकुल संगठन, क्लस्टर बम्हनीडीह की भागीदारी। गांव (Sonthi Village Greening) की महिलाओं ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि अमरूद, सीताफल और नींबू जैसे फलों के पौधों की लगातार देखरेख की। हरियाली की इस यात्रा को अपना बना लिया। सरपंच बताती हैं कि इस काम से गांव का पूरा वातावरण ही बदल गया है। अब हर पौधा गांववालों का अपना है। सबकी साझा भागीदारी ने इस पहल को केवल एक योजना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे सामुदायिक चेतना का प्रतीक बना दिया।

Archery Training Center : पंडरापाठ में बनेगा 20 करोड़ का तीरंदाजी केंद्र, एनटीपीसी और सरकार के बीच हुआ एग्रीमेंट
Brihaspati Singh Statement – ‘निपटो-निपटाओ’ की राजनीति से डूबी कांग्रेस, बृहस्पति बोले – खुद के झगड़ों ने हराया पार्टी को
नारायणपुर IED ब्लास्ट: मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल; नक्सलियों की धमकी- माइंस एरिया में और विस्फोट होंगे..
Abujhmad Peace Half Marathon: अबूझमाड़ की धरती से दौड़ता शांति और भरोसे का संदेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के ठिकानों पर ED छापा, 14 जगह अलग-अलग टीमें कर रही हैं जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online IPL Satta Network
भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क : ऑनलाइन IPL सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Satta Network

CM Housing Scheme
CM Housing Scheme : नवा रायपुर में सस्ते मकानों को लेकर बढ़ी हलचल, अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बिक्री

सीजी भास्कर, 22 मई। नवा रायपुर में लंबे…

Woman raped in Raigarh
Woman raped in Raigarh : घर में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

Thailand Visa
Thailand Visa : थाईलैंड घूमने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा झटका, अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा सफर

सीजी भास्कर, 22 मई। विदेश घूमने की योजना…

Major accident averted in Kawardha : हाईटेंशन लाइन से टकराकर तेंदूपत्ता वाहन में लगी आग

सीजी भास्कर, 22 मई । कबीरधाम जिले के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लगाया घर की जासूसी का आरोप, भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना..

28/02/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

SECL official dies in road accident : MLA प्रेमचंद ने परिवार को दी सांत्वना

08/05/2026
DJ Ban
छत्तीसगढ़

DJ Ban : रात 10 बजे के बाद डीजे पर ताले, 8 फीट से बड़े डीजे पर रोक, पुलिस का कड़ा फरमान

16/09/2025
Mob Lynching Victim India
छत्तीसगढ़

Mob Lynching Victim India : केरल मॉब लिंचिंग पीड़ित रामनारायण बघेल को नम आंखों से अंतिम विदाई, गांव करही में पसरा मातम

25/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?