CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Ganesh Jhanki : रायपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब…पौराणिक कथाओं और आधुनिक झलकियों से सजी गणेश विसर्जन यात्रा…

Raipur Ganesh Jhanki : रायपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब…पौराणिक कथाओं और आधुनिक झलकियों से सजी गणेश विसर्जन यात्रा…

By Newsdesk Admin
09/09/2025
Share
Raipur Ganesh Jhanki
Raipur Ganesh Jhanki

सीजी भास्कर, 9 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा(Raipur Ganesh Jhanki) में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस राजधानी रायपुर में शाम 8 बजे से ही गणेश झांकी यात्रा(Raipur Ganesh Jhanki) प्रारंभ हो गई थी। इस बार भी निर्धारित रूट पर शारदा चौक से झांकियों को टोकन प्रदान किया गया। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से होकर शारदा चौक में एकत्रित हुईं, तत्पश्चात एक-एक कर आगे बढ़ीं। ये सभी झांकियां जयस्तंभ चौक से होते हुए मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा मार्ग से होकर महादेव घाट तक पहुंचीं। इस वर्ष भी झांकियों को विभिन्न विषयों पर आकर्षक रूप से सजाया गया।

इनमें विविध पौराणिक प्रसंगों के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूरऑपरेशन और राफेल विमान की झलक भी देखने को मिली। रायपुर की सड़कों पर झांकी के रूप में राफेल विमान का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। एक झांकी में बप्पा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान(Raipur Ganesh Jhanki) में विराजमान दिखाई दिए। इन झांकियों को देखने के लिए न केवल रायपुर शहरवासी बल्कि आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा तथा रायपुर नगर निगम महापौर मती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh WhatsApp Electricity Bill: अब बिजली का बिल आएगा सीधे व्हाट्सएप पर, भुगतान से लेकर PDF सेव करने तक सब कुछ एक क्लिक में
गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए विधायक रिकेश की पहल से 1 करोड़ की स्वीकृति, वैशाली नगर में बोरिंग और पाईप लाईन विस्तार जल्द
Dhamtari Collector Anganwadi Inspection : आंगनबाड़ी में बच्चों के बीच बने ‘शिक्षक’, खेल-खेल में परखा शिक्षा और पोषण का स्तर
Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
High Court’s strictness : 15 दिन में दैनिभोगी कर्मचारियों को नियमित पद के अनुसार वेतन दे यूनिवर्सिटी, वरना होगी कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

Pendra-Bilaspur Road
Pendra-Bilaspur Road : पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर 24 घंटे में दो हादसे, कोयला लदा ट्रेलर पलटा

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास 24…

Paver Block Case
Paver Block Case : पेवर ब्लॉक घोटाला – शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे – रिकेश सेन

नगर निगम के वार्डों में घटिया और मापदंड…

Arpa River
Arpa River : जमीन का खाता सुधरवाने निकला किसान अरपा नदी में बहा, दो दिन बाद मिला शव

अक्टूबर बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अरपा…

Bilaspur Accident
Bilaspur Accident : कोयला डंपिंग के दौरान लोडर की चपेट में आया कर्मचारी, मौके पर मौत

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?