CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस की चपेट में आया बाइक सवार, 20 मीटर तक घसीटा गया; कांकेर में दर्दनाक हादसा..

बस की चपेट में आया बाइक सवार, 20 मीटर तक घसीटा गया; कांकेर में दर्दनाक हादसा..

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 30 पर लखनपुरी गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस क्रमांक CG 04 NL 6411 और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार बस के आगे वाले पहिए में फंस गया। बस युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटते आगे चली गई।

गुरुवार शाम 4 बजे हुए इस हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि छम्मन तिवारी (19) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक कानापोड़ का रहने वाला था। घटना चारामा थाना क्षेत्र की है।

ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा

बाइक सवार ने लापरवाहीपूर्वक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते वह अनकंट्रोल होकर सामने से आ रही यात्री बस की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बाइक से लखनपुरी की ओर जा रहा था।

यात्री बस कांकेर से चारामा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार की सीधे बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर भाग गया।

बस चालक वाहन छोड़कर फरार

सूचना मिलते ही चारामा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की तलाश में जुटी है।

सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लगातार दूसरी घटना है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपाय करने और स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Motorola Signature Launch Date: प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला का बड़ा दांव, 23 जनवरी को होगी एंट्री
Marriage Twist : पत्नी की प्रेमी से शादी कराने वाले पति की कहानी में नया धमाका, अब सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
इंदौर के लिए अच्‍छी खबर: दो नए प्लेटफार्म हो रहे तैयार, अधिकांश ट्रेनें लक्ष्‍मीबाई स्‍टेशन से चलेंगी
Atal Bihari Vajpayee Jayanti : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन
Essay Competition :  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बच्चों ने दिखाई ऐसी प्रतिभा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Protest Ultimatum : CJP का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा प्रदर्शन

CJP Protest Ultimatum  : CJP ने साफ कहा…

₹400 Crore Printing Tender
₹400 Crore Printing Tender : सरकारी मुद्रण कार्य में 400 करोड़ का खेल? टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

₹400 Crore Printing Tender :अब यह मामला सरकारी मुद्रण…

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे
Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी…

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?